JJP Rally Julana : जेजेपी ने रैली के लिए तैयार किया 10 एकड़ मैदान, 35 हजार कुर्सियां, जाटलैंड में भीड़ जुटाने की उम्मीद

On: December 6, 2025 8:08 PM
Follow Us:
JJP Rally Julana JJP has prepared 10 acres of ground and 35,000 chairs for the rally, hoping to gather a crowd in Jatland.

JJP Rally Julana : प्रदेश की राजनीतिक राजधानी कही जाने वाली जींद की धरती से जननायक जनता पार्टी (JJP) को फिर उम्मीद बनी है। रविवार को जुलाना में जजपा अपने स्थापना दिवस पर बड़ी रैली करने जा रही है। इसके लिए 10 एकड़ का मैदान सजाया गया है। इसमें 35 हजार कुर्सियों की व्यवस्था की गई है, जबकि जमीन पर बैठने के लिए मैट भी बिछाए गए हैं। जजपा को उम्मीद है कि इस रैली में भारी संख्या में लोग जुटेंगे और जींद की धरा से फिर जजपा को आक्सीजन मिलेगी।

सात दिसंबर 2018 को जींद में जननायक जनता पार्टी अस्तित्व में आई थी। जींद में ही रैली करके दुष्यंत चौटाला और डा. अजय सिंह चौटाला ने अपनी नई पार्टी बनाई थी। इसके बाद जींद से काफी भारी संख्या में जजपा को समर्थन मिला। जींद से ही जो आक्सीजन जजपा को मिली थी, उसका असर पूरे प्रदेश में गया था। उसी की बदौलत नई नवेली पार्टी जजपा ने 10 विधायक चंडीगढ़ भेजे।

JJP Rally Julana JJP has prepared 10 acres of ground and 35,000 chairs for the rally, hoping to gather a crowd in Jatland.
JJP Rally Julana JJP has prepared 10 acres of ground and 35,000 chairs for the rally, hoping to gather a crowd in Jatland.

 

अब हालात काफी बदल चुके हैं। पहले की तरह जजपा का इतना बड़ा दायरा नहीं रहा। जजपा एक बार फिर प्रदेश की राजनीतिक राजधानी कही जाने वाली जींद की धरती से अपने खोए जनाधार को वापस प्राप्त करने का प्रयास करेगी। रैली में अच्छी खासी भीड़ जुटी तो यह जजपा के लिए किसी बड़ी आक्सीजन से कम नहीं होगी।

JJP Rally Julana : दो मुख्य स्टेज, एक पर होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

जजपा ने अपनी रैली में भीड़ जुटाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया है। रैली में दो मुख्य स्टेज बनाई जा रही हैं। इनमें से एक स्टेज पर राजनीतिक लोग रहेंगे तथा दूसरी स्टेज पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। इसमें मुख्य रूप से हरियाणवी रागिनी गायक, बाली शर्मा, अनिल धनौरी समेत कुछ अन्य गायक भी शामिल होंगे। ऐसे में स्टेज से लोगों का खूब मनोरंजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें  National Golden Aero Award : जींद के 26 कब बच्चों को मिला नेशनल गोल्डन एरो अवार्ड

जेजेपी जिला कार्यालय प्रभारी गुरदीप सांगवान ने बताया कि रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जींद से रोहतक जाने वाले हाइवे के पास रैली की व्यवस्था की गई। इसलिए वाहनों को खड़ा करने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी। पार्किंग की पूरी व्यवस्था की गई है। एक हजार से अधिक जजपा कार्यकर्ता वालंटियर की भूमिका में रहेंगे। रैली तक पहुंचने के लिए लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment