Vande Bharat new timing : यहां का बदल गया इस वंदे भारत एक्सप्रेस का टाइम- शेड्यूल, जानें यहां पूरी डिटेल

On: December 6, 2025 6:57 PM
Follow Us:
Vande Bharat time schedule: The time schedule of this Vande Bharat Express has changed here, know the complete details here

Vande Bharat new timing : वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर यात्रीगणों के लिए सूचनाएं सामने आई है। बता दें कि सहारनपुर-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के शेड्यूल में बड़ा चेंज किया गया है। रेलवे की तरफ से जारी नए शेड्यूल के अनुसार वंदे भारत सुबह 5:05 बजे सहारनपुर से संचालित होगी। वहीं वापसी में लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशन से 3:10 बजे चलेगी। दरअसल् पहले जारी शेड्यूल के अनुसार वंदे भारत का संचालन सुबह में लखनऊ से और दोपहर बाद सहारनपुर से निर्धारित हुआ था।

रेलवे कर्मचारियों के अनुसार वंदेभारत के संचालन का संशोधित टाइम शेड्यूल जारी कर दिया है। हालांकि अभी ट्रेन के नियमित संचालन की डेट फिक्स नहीं हो पाई है है। रेलवे ने गत माह सहारनपुर-लखनऊ के बीच नई वंदे भारत ट्रेन की घोषणा की थी।

पीएम ने किया था उद्घाटन (Vande Bharat new timing)

बीते माह 8 नवंबर को देश के पीएम नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से वंदेभारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया था। जारी शेड्यूल के अनुसार वंदे भारत से सहारनपुर से लखनऊ की दूरी मात्र लगभग 8 घंटे में तय हो सकेगी, जबकि अन्य तमाम एक्सप्रेस ट्रेनें लखनऊ पहुंचने में 10 से 12 घंटे लेती हैं। यात्रा का टाइम कम होने से यात्रियों को ज्यादा राहत मिलेगी। नए शेड्यूल के अनुसार वंदे भारत सुबह 5:05 बजे सहारनपुर से चलकर दोपहर 2:05 बजे गोमतीनगर स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन गोमतीनगर से लगभग 1 घंटा 5 मिनट के बाद शाम 3:10 बजे रवाना होगी तथा रात्रि 11.50 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

Vande Bharat time schedule: The time schedule of this Vande Bharat Express has changed here, know the complete details here
Vande Bharat time schedule: The time schedule of this Vande Bharat Express has changed here, know the complete details here

ट्रेन का संचालन (Vande Bharat new timing)

रेलवे की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन चलेगी तथा सोमवार को इस ट्रेन का संचालन नहीं होगा। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में गोमतीनगर, डालीगंज, सीतापुर जंक्शन, सीतापुर जंक्शन, शाहजहांपुर जंक्शन, बरेली जंक्शन, मुरादाबाद जंक्शन, नजीबाबाद जंक्शन, रुड़की व सहारनपुर ठहरेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सहारनपुर आगमन के दौरान नगर विधायक राजीव गुंबर ने चंडीगढ़ से लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की डिमांड की थी। तब रेल मंत्री द्वारा ट्रेन के जल्द संचालन का आश्वासन दिया था। रेलवे बोर्ड की 15 अक्टूबर को हुई बैठक में सहारनपुर-लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दी थी।

ये भी पढ़ें  Haryana-Delhi Corridor : दिल्ली से हरियाणा तक अब मिलेगी जाम से निजात, ₹4700 करोड़ की लागत से बनेगा ये शानदार कॉरिडोर

देहरादून आनंद विहार के बीच वंदे भारत का टाइम (Vande Bharat new timing)

पाठकों को बता दें कि, पूर्व में संचालित प्रथम वंदे भारत एक्सप्रेस देहरादून से सहारनपुर होकर आनंद विहार जाती है। यह ट्रेन देहरादून से सुबह 7.00 बजे रवाना होती है, जोकि सहारनपुर में सुबह 9:27 बजे पहुंचती है और आनंद विहार पहुंचने का टाइम पूर्वाह्न 11:45 बजे है। वापस आते हुए आनंद विहार से शाम 5:50 बजे चलकर सहारनपुर में रात 7:55 बजे आती है।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment