HSSC Group C Result CET : हरियाणा में लंबे समय से CET रिजल्ट की बाट जोह रहे परीक्षार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। HSSC ने CET का ग्रुप C का रिजल्ट जारी कर दिया है। सुबह उठते ही अभ्यर्थियों को पता चला ही रात को HSSC ने रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसके बाद खुशी की लहर दौड़ गई और अपना–अपना रिजल्ट चेक करने लगे। बता दें कि हरियाणा सीईटी परीक्षा 2025 का आयोजन 26-27 जुलाई को 1350 केंद्रों पर किया गया था। लगभग 13.47 लाख उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी।
HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने रात को 12 बजे ट्वीट करते हुए कहा कि आप सभी अभ्यर्थियों को सहर्ष सूचित किया जा रहा है कि सीईटी 2025 ग्रुप सी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकतें हैं। सभी चयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प आज रंग लाया है।
जिन अभ्यर्थियों को इस बार सफलता नहीं मिली—निराश न हों। परीक्षा केवल एक पड़ाव है, अंत नहीं।स्वयं पर विश्वास रखें, पुनः तैयारी करें—आपकी मंज़िल आपका इंतज़ार कर रही है।
नोटिस लिंक:
https://hssc.gov.in/file/ac1f23cd-99c4-13a6-819a-eabd9ab00011/result
HHSC CET Result Direct Link रिजल्ट लिंक :
https://cet2025groupc.hryssc.com










