Bharat Taxi App : भारत टैक्सी एप के फायदे और नुकसान, ड्राइवरों को कमाई बढ़ेगी या नहीं, जाने सारे सवाल

On: December 4, 2025 5:54 PM
Follow Us:
Bharat Taxi App Advantages and disadvantages of Bharat Taxi App, will the earnings of drivers increase or not, know all the questions

Bharat Taxi App : देश में जल्द ही भारत टैक्सी एप (Bharat Taxi App) लाँच होने जा रही है इस एप के फायदे और नुकसान क्या हैं, ड्राइवर को इससे कितनी कमाई होगी और कितना नुकसान होगा, इसे लेकर सभी के मन में असमंजस की स्थिति है आइए हम भारत टैक्सी एप का पूरा लेखाजोखा आपको बता देते हैं

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के अनुसार जीरो कमीशन मॉडल के तहत भारत सरकार कमर्शियल वाहन चालकों को आर्थिक रूप से सशक्त और स्वतंत्र बनाने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही हैभारत टैक्सी एप का उद्देश्य देश के कैबटैक्सी ड्राइवरों को निजी कंपनियों पर निर्भरता से मुक्त कराना हैसाथ ही कमीशन पर भी रोक लगानी हैभारत टैक्सी एप दिसंबर से ही पूरे देश में शुरू होने की उम्मीद है

Bharat Taxi App : सहकारी मॉडल पर चलेगी टैक्सी

MSCS अधिनियम 2002 के तहत पंजीकृत सहकारी टैक्सी कॉआपरेटिव लिमिटेड की ओर से यह एप संचालित की जाएगीयह देश का पहला ऐसा डिजिटल राइड-हे¨लग प्लेटफार्म होगा, जो सहकारी माडल के अंदर चलेगाइसका लाभ सीधे चालक में वितरित किया जाएगा

Bharat Taxi App Advantages and disadvantages of Bharat Taxi App, will the earnings of drivers increase or not, know all the questions
Bharat Taxi App Advantages and disadvantages of Bharat Taxi App, will the earnings of drivers increase or not, know all the questions

 

Bharat Taxi App : ये होंगी एप में विशेषताएं

भारत टैक्सी एप में यूजर फ्रेंडली मोबाइल बुकिंग सिस्टम, पारदर्शी किराया, लाइव व्हीकल ट्रेकिंग, सुरक्षित और सत्यापित ड्राइवर आनबोर्डिंग, बहुभाषी इंटरफेस सपोर्ट और 24 घंटे ग्राहक सेवा इसकी प्रमुख विशेषताएं होंगीखास बात यह है कि इसमें जीरो-कमीशन माडल लागू होगा यानी ड्राइवर अपनी हर राइड से पूरी कमाई बिना किसी कटौती के प्राप्त करेंगे

ये भी पढ़ें  Digital Census : डिजिटल जनगणना के लिए तैयार हरियाणा, 2027 में होगी शुरुआत, सेंट्रल सर्वर से जुड़ेगा डेटा

Bharat Taxi App : सरकार का दावा ड्राइवरों की कमाई बढ़ेगी

भारत टैक्सी एप के थ्रू काम करने से ड्राइवरों की कमाई बढ़ेगी और यात्रियों को भी पारदर्शी और सुरक्षित सेवाएं उपलब्ध होंगीसरकार का मानना है कि भारत टैक्सी प्लेटफार्म ड्राइवरों को आर्थिक सुरक्षा, गरिमा और बेहतर कमाई का अवसर देने में भूमिका निभाएगायात्रियों को भी सस्ती और भरोसेमंद कैब सेवाएं मिलेंगीयह कदम डिजिटल और सहकारी दोनों क्षेत्रों के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment