HKRN Employees Protest : कौशल के तहत लगे 116 कर्मचारियों का डेटा पोर्टल से हटाया, सीएम से मिले कर्मचारी

On: December 4, 2025 4:50 PM
Follow Us:
HKRN Employees Protest Data of 116 employees engaged under Kaushal scheme removed from portal, employees meet CM

HKRN Employees Protest : हरियाणा के जींद में विभिन्न विभागों में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत कार्यरत 116 कर्मचारियों का डेटा पोर्टल से हटा दिया गया है। जिन कर्मचारियों का डेटा पोर्टल से हटाया है और जिनका वेतन रोका गया है, वो कर्मचारी चंडीगढ़ में सीएम नायब सिंह सैनी से मिले। सीएम सैनी ने सात दिनों में कर्मचारियों की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

HKRN संघ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनू बूरा ने बताया कि जींद जिले के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 116 कर्मचारियों का डेटा एचकेआरएन पोर्टल (HKRN Portal) से हटा दिया गया हैइससे पहले, वेतनमिलने और डेटा डिलीट होने के विरोध में नागरिक अस्पताल में एक घंटे का सांकेतिक धरना भी दिया गया था कर्मचारियों ने इस संबंध में तहसील स्तर पर उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपे थे, लेकिन उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला था कि डेटा क्यों हटाया गया

HKRN Employees Protest Data of 116 employees engaged under Kaushal scheme removed from portal, employees meet CM
HKRN Employees Protest Data of 116 employees engaged under Kaushal scheme removed from portal, employees meet CM

 

HKRN Employees Protest :  सीएम सैनी ने सुनी समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन

सोनू बूरा ने सीएम के सामने कर्मचारियों की मुख्य मांगें रखींजिनमें समय पर वेतन भुगतान, समान काम के लिए समान वेतन, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना और एचकेआरएन (HKRN) के तहत कार्यरत किसी भी कर्मचारी को भिवानी में प्रतिनियुक्ति परभेजना शामिल थामुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कर्मचारियों की मांगों को सुना और 7 दिन में समाधान का आश्वासन दियाउन्होंने कहा कि जो कर्मचारी टेक्निकल टीम और सेवा टीम (टेलीफोन ऑपरेटर) पर कार्यरत हैं, उन्हें लेवल 1 से लेवल 3 तक नियुक्त किया जाएगा

ये भी पढ़ें  Delhi NCR New Year Gift : एनसीआर दिल्ली को नया साल 2026 में नमो भारत और ये एक्सप्रेसवे मिलेंगे उपहार के रुप में, जानें यहां पूरी जानकारी

मुख्यमंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि पोर्टल में आ रही सभी दिक्कतें और जिन कर्मचारियों के नाम पोर्टल से हटाए गए हैं, उनका समाधान 7 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा। इस मौके पर गोविंद खटक, राकेश मलिक खरकरामजी, मनोज कालकंदा बुआना और राज्य कन्वीनर मंगत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment