EPFO Rules with best tricks : PF खाते से ऐसे निकाले पूरे पैसे, जानें यहां नियमों के साथ आसान तरीके

On: December 2, 2025 6:58 PM
Follow Us:
EPFO Rules with best tricks: Withdraw full money from PF account like this, learn easy methods along with rules here

EPFO Rules with best tricks : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने प्रॉविडेंट फंड (PF) खाते से पैसा निकालने के नियमों को सुगम बना दिया है। अब ईपीएफओ सदस्य 100 फीसदी पैसा अपने पीएम खाते से निकाल सकता है, मगर इसके लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं। फिर भी आप नियमों के दायरे में रहकर पीएफ का पैसा निकाल सकते है, आए हमें बताए कैसे निकालने हैं।

इन जरुरतों  के लिए निकालें 100% PF का पैसा
दरअसल् EPFO ने नागरिकों की आवश्यक सामाजिक जरुरतो को कुछ वर्गों में बांटा है जैसा कि बीमार, शिक्षा, विवाह और घर संबंधी जरूरतें शामिल हैं। नए निमयों के अनुसार, इन जरुरतो को पूर्ण करने के लिए 100 फीसदी PF का पैसा निकाल सकते है।

शादी के लिए कितना पैसा निकाले? (EPFO Rules with best tricks)
शादी के लिए EPFO के नए नियमों के तहत, सदस्य अपनी, बच्चों या बहन-भाई की शादी के लिए पीएफ खाते से 100 फीसदी तक निकाल सकते हैं। पहले केवल 3 बार निकालने की परमिशन थी, अब यह बढ़ाकर 5 बार कर दी गई है। इससे EPFO के सदस्यों के लिए अब पैसा निकालना सुगम तथा आसान हो गया है।

EPFO Rules with best tricks: Withdraw full money from PF account like this, learn easy methods along with rules here
EPFO Rules with best tricks: Withdraw full money from PF account like this, learn easy methods along with rules here

अब 5 बार निकाल सकते है पैसे
आप सभी को पता है कि, भारतीय समाज में शादी-विवाह जैसे बड़े कार्यक्रमों में बहुत पैसा खर्च-वहन होता है। पहले शादी-विवाह के लिए मात्र 3 बार ही पैसा निकाल सकते थे। किंतु अब खाताधारकों की परेशानी को देखते हुए EPFO ने अब इस लिमिट को बढ़ाकर 5 बार कर दिया है।

25 फीसदी न्यूनतम बैलेंस रखना अनिवार्य (EPFO Rules with best tricks)
EPFO नियमों के तहत पैसे निकालने में 25 फीसदी न्यूनतम बैलेंस रखना अनिवार्य है। उदाहरण के तौर पे समझिए जैसा कि आपके पीएफ खाते में 4 लाख रुपये है, तो आप 1 लाख रुपये छोड़कर बाकी सारा पैसा निकाल सकते हैं। इस तरह आपका बैलेंस खाते में रखना अनिवार्य है। यह 25 फीसदी पैसा इसलिए रखा जाता है, ताकि आपका खाता सक्रिय रहे। इस एक लाख रुपये पर आपको 8.25 फीसदी की दर से चक्रवृद्धि ब्याज मिलता रहेगा, जिसका उपयोग आप भविष्य या रिटारमेंट पर कर सकें।

ये भी पढ़ें  Gold silver price udpate : नए साल में राहत, सोने चांदी की कीमतों में गिरावट, देखें 3 जनवरी के सोना चांदी के भाव

इन जरुरतों के लिए भी निकाल सकते हैं पूरा पैसा (EPFO Rules with best tricks)
पाठकों को बता दें कि, 58 वर्ष की आयु में रिटायरमेंट पर भी आप पूरा पैसा निकाल सकते हैं। इसके अतिरिक्त 2 माह से बेरोजगार या स्थायी रूप से विदेश जा रहे हैं, तो भी पूरा पैसा निकाल सकते है।

पीएफ पैसा ऐसे निकालें

  • सबसे पहले खाताधारक अपने UAN और Aadhaar को लिंक करें।
  • इसके बाद आप बैंक खाता अपडेट करें, जिसमें आपको पैसा मंगाना है।
  • इसके बाद आप फॉर्म 19 भरें और आवश्यक डॉकोमेंट अपलोड करें।
  • OTP सत्यापित होने पश्चात आपका दावा प्रोसेस हो जाएगा।
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment