PM Solar Energy Scheme : केंद्र सरकार की तरफ से घर पर सोलर प्‍लांट लगवाने के लिए मिल रहा है इतने रुपये तक का लोन

On: December 2, 2025 3:43 PM
Follow Us:
PM Solar Energy Scheme: The government is providing loans up to Rs. 10000 for installing solar power plants at home.

PM Solar Energy Scheme : आपके घर में 24 घंटे रोशनी रखने के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना केंद्र सरकार के द्वारा चलाई गई पहल है। आपको हर माह या हर वर्ष भारी-भरकम बिजली बिल से मुफ्ती दिलाने के लिए यह योजना बेहद कारगर साबित हो रही है। साथ ही कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में भी सहायक है।

300 यूनिट बिजली मुफ्त (PM Solar Energy Scheme)

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले-जिले में कैंप लगाए जा रहे है, ताकि इस अभियान से लोगों को जागरुक कर रहे हैं कि बिजली बिल और बिजली कटौती न के बराबर हो सकती है। इसलिए जिनके पास जगह है, वे इस सुनहरे अवसर का लुत्भ उठा सकते हैं। सूर्य घर योजना के तहत सरकार 300 यूनिट मुफ्त बिजली और साथ में भारी सब्सिडी देकर लोगों को सौर-ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है।

सूर्य घर योजना के बारे में जानें (PM Solar Energy Scheme)
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना केंद्र सरकार का इनिशिएटिव है, जिसके जरिए देशभर में घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं ताकि लोग अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं को स्वंय पूर्ण कर सकें। यह योजना सामान्य लोगों के लिए लाभदायक है।

PM Solar Energy Scheme: The government is providing loans up to Rs. 10000 for installing solar power plants at home.
PM Solar Energy Scheme: The government is providing loans up to Rs. 10000 for installing solar power plants at home.

सूर्य घर योजना के लाभ कैसे लें? (PM Solar Energy Scheme)
यदि आप भारत के नागरिक हैं तो पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का फायदा उठा सकते हैं। अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं। इसके लिए पहले रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।

आवेदक रजिस्ट्रेशन ऐसे करें (PM Solar Energy Scheme)

  • सबसे पहले आप रजिस्ट्रेशन करने के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmsuryaghar.gov.in) पर जाएं।
  • इसके बाद आप होम पेज पर जाएं और Apply Now पर क्लिक करें।
  • अब यहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें। Captcha फिल करें, फिर वेरिफाई/सत्यापन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी आयेगा, उसको भरकर लॉगिन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपने नाम, ईमेल, पता, राज्‍य, जिला, पिन कोड आदि सभी पूछी गई सूचनाएं भरें और सेव पर क्लिक करें।
  • ‘Apply for Solar Rooftop’ पर क्लिक करें। राज्य, जिला और बिजली वितरण कंपनी (DISCOM) का चयन करें।
  • अपना कंज्‍यूमर अकाउंट नंबर डालें। आपकी बिजली कनेक्शन की जानकारी लोड होने के बाद फॉर्म सबमिट कर कर दें।
ये भी पढ़ें  Haryana Express-way Project : हरियाणा इस 121 KM लंबे एक्सप्रेस-वे माध्यम से जुड़ेगा कई राज्यों से, मंत्री अनिल विज ने कई परियोजनाओं पर की चर्चा
PM Solar Energy Scheme: The government is providing loans up to Rs. 10000 for installing solar power plants at home.
PM Solar Energy Scheme: The government is providing loans up to Rs. 10000 for installing solar power plants at home.

योजना के लिए क्‍या-क्‍या दस्तावेज चाहिए? (PM Solar Energy Scheme)

  • आधार कार्ड
  • एड्रेस प्रूफ
  • आय प्रमाण-पत्र
  • बिजली का बिल
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक की पासबुक

आवेदन के बाद होने वाला प्रोसेस क्‍या है ? (PM Solar Energy Scheme)

  • डिस्कॉम (बिजली विभाग) आपका विवरण सत्यापन करें। इसमें कुछ दिनों का टाइम लग सकता है।
  • वेरिफिकेशन में आपकी द्वारा दी सभी सूचनाएं सही मिलने पर अप्रूवल दे दिया जाता है।
  • अप्रूवल के बाद आपको पोर्टल पर जाकर वेंडर चुनना होता है, जो आपके घर पर सोलर रूफटॉप इंस्टॉल करेगा।
  • वेंडर आपके घर आएगा और आपकी छत देखकर तय करेगा कि कहां और कितने किलोवाट का प्लांट लगेगा।
  • वेंडर सर्वे करने के बाद आपके घर पर सोलर सिस्टम इंस्टॉल कराता है।
  • इंस्टॉलेशन पूर्ण होने के बाद बिजली विभाग की टीम आती है और डिस्कॉम नेट मीटर लगाती है। ग्रिड से कनेक्ट करती है
  • नेट मीटर लगने और जांच पूर्ण होने के बाद आपको फाइनल अप्रूवल और जनरेशन रिपोर्ट मिलती है।
  • इसके बाद सब्सिडी सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है।
  • अब आपकी हर महीने 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त हो जाएगी।

केंद्र सरकार की तरफ मिलने वाली सब्सिडी (PM Solar Energy Scheme)

  • 1 किलोवाट के लिए 30 हजार
  • 2 किलोवाट के लिए 60 हजार।
  • 3 किलोवाट या इससे ज्यादा के लिए 78 हजार।

इसके अतिरिक्त, भारत सरकार के अलावा, सभी राज्य व केंद्र शासित प्रदेश भी सोलर पैनल के लिए सब्सिडी देते हैं, जिससे यह रकम (केंद्र की + राज्य मिलाकर) अधिक हो जाती है। इस तरह हर राज्‍य में यह रकम भिन्न-भिन्न हो जाती है।

ये भी पढ़ें  New Rules From New year 2026 : नए साल से बैंकिंग, सैलरी, गैस, डिजिटल पेमेंट, वाहनों से जुड़े कई नियम बदलने जा रहे है, जानिए यहां पूरी जानकारी
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

2 thoughts on “PM Solar Energy Scheme : केंद्र सरकार की तरफ से घर पर सोलर प्‍लांट लगवाने के लिए मिल रहा है इतने रुपये तक का लोन”

Leave a Comment