Haryana New Rule : स्कूल, कॉलेज, लघु सचिवालय या किसी संस्थान के अंदर कुत्ते ने काटा तो संबंधित विभाग होगा जिम्मेदार

On: December 2, 2025 8:58 AM
Follow Us:
Haryana New Rule If a dog bites inside a school, college, mini secretariat or any institution, the concerned department will be held responsible.

Haryana New Rule : हरियाणा में स्कूलों, कालेजों, स्टेडियमों के साथ- साथ सरकारी या निजी कार्यालयों में आवारा कुत्ते प्रवेश ना कर सकें, इसके लिए बैरिकेडिंग, फेंसिंग सहित जरूरत अनुसार अन्य व्यवस्था करनी होगी। अगर किसी संस्थान के अंदर कुत्ता किसी को काट लेता है तो संबंधित विभाग इसके लिए जिम्मेदार माना जाएगा।

जींद जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र दून (DMC Jind) ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर सुप्रीम कोर्ट के आवारा कुत्तों से संबंधित आदेश पर समीक्षा की और मानव सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। जिला नगर आयुक्त ने (Haryana New Rule) कहा कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की डबल बेंच, जिसमें न्यायमूर्ति विक्रम नाथ शामिल हैं, ने इस साल 11 अगस्त और 22 अगस्त को दो महत्वपूर्ण आदेश जारी किए थे।

इन आदेशों के अनुसार किसी भी विभाग, नगर परिषद, नगरपालिका, शिक्षा विभाग, खेल विभाग, पंचायतें, रेलवे, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण या किसी भी सरकारी संस्थाओं की सीमा के अंदर अगर कोई आवारा कुत्ता किसी व्यक्ति पर हमला करता है, काट लेता है या किसी भी प्रकार का नुकसान पहुंचता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग (Haryana New Rule) की होगी। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि विभाग अपनी सीमाओं को सुरक्षित रखने, खतरे की संभावनाओं को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बाध्य हैं। किसी भी प्रकार की लापरवाही के लिए संबंधित की (Supreme Court On dog Bite Case) जिम्मेदारी होगी।

Haryana New Rule : सभी विभाग नियुक्त करेंगे एक-एक नोडल अधिकारी

जिला नगर आयुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त करें, जो अपने-अपने क्षेत्र में आवारा कुत्तों से संबंधित गतिविधियों, समस्याओं, शिकायतों और सुरक्षा उपायों की नियमित निगरानी करेगा। नोडल अधिकारी का यह दायित्व होगा कि वह अपनी सीमा में कुत्तों की संख्या, उनके ठिकानों, खाद्य स्रोतों और मानव संपर्क वाले क्षेत्रों का सटीक आकलन कर रिपोर्ट करे। इस प्रकार की घटनाओं की जिम्मेदारी तय करने के लिए नोडल अधिकारियों की रिपोर्ट ही आधार बनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें  Jind news : जींद में हादसा, दंपत्ती की मौत, खुद की जान देकर 7 महीने की बेटी को जिंदगी दे गई मां
Haryana New Rule If a dog bites inside a school, college, mini secretariat or any institution, the concerned department will be held responsible.
Haryana New Rule If a dog bites inside a school, college, mini secretariat or any institution, the concerned department will be held responsible.

 

जिला नगर आयुक्त (DMC) ने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। कुत्तों के हमले की घटनाएं तुरंत नियंत्रण में लाई जा सकती हैं, अगर विभाग अपनी सीमा में सफाई, कूड़ा प्रबंधन और बुनियादी व्यवस्था को दुरुस्त रखें। जहां कचरे का ढेर, खुले नाले या व्यवस्थित भोजन के अवशेष पड़े होते हैं, वहीं कुत्तों का जमावड़ा होने की संभावना (Haryana New Rule) बढ़ जाती है। इसलिए सभी विभाग अपने क्षेत्रों में स्वच्छता और निगरानी को प्राथमिक स्तर पर मजबूत करें। इस मौके पर नगराधीश मोनिका रानी, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, ईओ ऋषिकेश सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Haryana New Rule : कुत्ते के काटने पर घाव को साबुन से धोएं

जिला नगर आयुक्त ने कहा कि अगर किसी को कुत्ता काट ले, तो सबसे पहले 10 से 15 मिनट तक साबुन से घाव को बहते पानी में धोना चाहिए। यह रेबीज और संक्रमण के जोखिम को काफी कम कर देता है। इसके बाद तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर एंटी-रेबीज वैक्सीन अवश्य लगवाएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को भी निर्देश दिया कि सभी अस्पतालों में वैक्सीन का पर्याप्त स्टाक उपलब्ध रहे और किसी भी पीड़ित को देरी न हो।

Haryana New Rule : पार्कों में कुत्ते घुमाने वालों पर भी सख्ती

जिला नगर आयुक्त ने पार्कों में कुत्तों को घुमाने पर भी कड़े निर्देश देते हुए कहा कि अक्सर लोग अपने पालतू कुत्तों को बिना पट्टा (लीश) लगाए पार्कों में ले आते हैं। जिससे स्थानीय नागरिकों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को खतरा बढ़ जाता है। नगर परिषद को ऐसे मामलों में स्पष्ट नोटिस बोर्ड लगाने को कहा। सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि यह समस्या केवल नगर परिषद व नगरपालिका की नहीं, बल्कि हर विभाग की सामूहिक जिम्मेदारी (Haryana New Rule) है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश कोई औपचारिकता नहीं, बल्कि सरकार और प्रशासन के लिए सख्त निर्देश हैं। किसी भी विभाग द्वारा ढिलाई बरतने पर सीधे कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

ये भी पढ़ें  Jind CRSU : चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों पर यौन शोषण के आरोप, 3 सस्पेंड, देखें व्हाट्सएप चैट
logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Transport AI New Vision: AI has brought this great feature to prevent road accidents and pollution, the Transport Department has released a new vision.

Transport AI New Vision : सड़क हादसों और प्रदूषण को रोकने में AI लाया है ये शानदार फिचर, परिवहन विभाग ने जारी किया नया विजन

Holi Special Train: Indian Railways announces Holi special for rail passengers, trains cancelled due to fog will resume

Holi Special Train : होली पर रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने की घोषणा, कोहरे की वजह से रद्द हुई ट्रेनें होंगी फिर से शुरू

Salim Khan: Salman Khan's father suddenly falls ill and is hospitalized! Find out which of his films were hits here.

salim khan : सलमान खान के पिता के बिगड़ी अचानक तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती ! जानिए यहां उनकी कौनसी फिल्में रही हिट

Trisha: Actress Trisha Krishnan enraged by this statement of BJP leader, even the lawyer came forward in support.

trisha : बीजेपी नेता के इस बयान से भड़की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन, वकील भी उतरे स्पोर्ट में

Jind Education: Students taking admission in other schools after 10th will have to deposit their tablets.

Jind Education : 10वीं के बाद दूसरे स्कूल में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को जमा करवाने होंगे टैब

Kalka-Shimla Expressway: Air brake system introduced in Kalka-Shimla Express, now passengers will get safety and travel enjoyment.

Kalka-Shimla Expressway : कालका-शिमला एक्सप्रेस में एयर ब्रेक सिस्टम शुरू, मिलेगी अब यात्रियों को सेफ्टी और यात्रा आनंद

Leave a Comment