Train Canceled : ट्रेन यात्री कृप्या ध्यान दें : घने कोहरे के चलते रेलवे ने चंडीगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस समेत 56 ट्रेनें की रद्द

On: December 1, 2025 7:39 PM
Follow Us:
Train Canceled: Train passengers please note: Due to dense fog, Railways has cancelled 56 trains including Chandigarh-Amritsar Express.

Train Canceled : सर्दियों का मौसम शुरु हो गया, मगर रेल यात्रियों के लिए परेशानियां शुरु हो गई है। क्योंकि उत्तर भारत में भीषण सर्दी के दौरान घने कोहरे की आशंका के चलते, रेलवे ने 1 दिसंबर, 2025 से 1 मार्च, 2026 तक कई रूटों पर 56 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इस फैसले का अहम उद्देश्य कम दृश्यता की वजह से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं और देरी को रोकना है, किंतु इससे हजारों लोगों, विशेषकर पंजाब से होकर आने-जाने वालों की यात्रा योजनाएं बाधित होने की संभावना है।

प्रभावित ट्रेनों की एडवांस बुकिंग हुई बंद (Train Canceled)

पाठकों को बता दें कि, अंबाला रेलवे डिवीजन के अधिकारियों ने क्लियर कर दिया है की सभी प्रभावित ट्रेनों की एडवांस बुकिंग हफ्तों पहले ही बंद कर दी गई थी। इन सूचनाओं के तहत निलंबन की सूचना सभी स्टेशन मास्टरों को जारी कर दी गई है और रिजर्वेशन सिस्टम में भी प्रकाशित कर दी गई है।

वरिष्ठ डिविजनल कमर्शियल मैनेजर नवीन कुमार ने बताया कि यह फैसला वर्षभर शीतकालीन तैयारी योजना का पार्ट है। उन्होंने कहा, “गंभीर कोहरे में, लंबी दूरी की ट्रेनें चलाना जोखिम भरा हो जाता है और इससे लगातार देरी होती है। चुनिंदा ट्रेनों को रद्द करने से सुरक्षा और परिचालन दक्षता सुनिश्चित होती है।”

 

चंडीगढ़ और पंजाब से चलने वाली ट्रेनें रद्द (Train Canceled)

पाठकों को बता दें कि कुछ ट्रेने चंडीगढ़ से चलती हैं, जबकि जालंधर, लुधियाना और पंजाब के अन्य प्रमुख स्टेशनों से गुजरने वाली कई अन्य ट्रेनों को भी सर्दियों के लिए रोक दिया गया है। रोजाना इंटरसिटी ट्रेनों पर निर्भर रहने वाले और जम्मू, वैष्णो देवी, अमृतसर और अन्य तीर्थ स्थलों की ओर जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। इस तरह यात्रियों को सर्दियों की सीजन में ट्रेन यात्रा के दौरान कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें  Jind School Closed : जींद जिले में 5वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने दिए आदेश, ये है वजह

रेलवे ने यात्रियों से आधिकारिक हेल्पलाइन, ऑनलाइन स्टेटस चेक और मोबाइल अलर्ट के तहत अपडेट रहने का आग्रह किया है। कोहरे प्रबंधन योजना में सक्रिय रेल मार्गों पर एंटी-फॉग डिवाइस और गति-नियंत्रित संचालन की तैनाती भी शामिल है। कौनसी – कौनसी ट्रेने रद्द हुई, यहां नीचे देखें पूरी लिस्ट

इन रद्द हुई ट्रेनों पर एक नजर (Train Canceled)

ट्रेन का नाम (संख्या)रद्दीकरण अंतरालप्रभावित मार्ग
गरीब रथ एक्सप्रेस (12207/12208)9 दिसंबर – 24 फरवरीचंडीगढ़ – अमृतसर
योगनगरी जम्मू तवी एक्सप्रेस (14606/14605)7 दिसंबर – 22 फरवरीचंडीगढ़/जलंधर – जम्मू
लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस (14615/14616)6 दिसंबर – 28 जनवरीअमृतसर – उत्तराखंड
जन सेवा एक्सप्रेस (14617/14618)3 दिसंबर – 2 मार्चपंजाब – उत्तराखंड
कालका-वैष्णो देवी एक्सप्रेस (14503/14504)2 दिसंबर – 28 फरवरीकालका – कटरा
नंगल डैम एक्सप्रेस (14505/14506)1 दिसंबर – 28 फरवरीनंगल/अंबाला/दिल्ली
अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (14541/14542)1 दिसंबर – 28 फरवरीअमृतसर – चंडीगढ़
अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस (19611/19614)5 दिसंबर – 1 मार्चअमृतसर – राजस्थान
अकाल तख्त एक्सप्रेस (12317/12318)7 दिसंबर – 24 फरवरीअमृतसर – कोलकाता
दुर्ग्याना एक्सप्रेस (12357/12358)6 दिसंबर – 28 फरवरीअमृतसर – वाराणसी
इंटरसिटी एक्सप्रेस (14681/14682)1 दिसंबर – 1 मार्चजलंधर – नई दिल्ली
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment