Railway Service Update : रेलवे ने स्लीपर यात्रियों को दी बड़ी राहत, जनवरी 2026 से शुरू होगी ये सुविधाएं

On: December 1, 2025 11:55 AM
Follow Us:
Railway Service Update: Railways gives big relief to sleeper passengers, these facilities will start from January 2026

Railway Service Update : रेल में लंबी यात्रा पर निकलने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है, बता दें कि दक्षिण रेलवे के चेन्नई डिवीजन ने पहली बार स्लीपर क्लास यात्रियों के लिए साफ और सैनिटाइज्ड बेडरोल सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। यह सेवाएं जनवरी 2026 से स्टार्ट होगी। दरअसल् अब तक बेडरोल सिर्फ एसी कोचों में ही मुहाया करवाए जाते थे, किंतु अब नॉन-AC स्लीपर में भी यात्री इसे मांग पर और भुगतान करके ले सकेंगे।

यह सेवा NINFRIS (New Innovative Non-Fare Revenue Ideas Scheme) 2023-24 के तहत स्टार्ट किए गए सफल पायलट प्रोजेक्ट के बाद लागू की जा रही है। यात्रियों की अच्छी प्रतिक्रिया के बाद रेलवे ने इसे स्थायी गैर-किराया राजस्व योजना के रूप में मंजूर कर दिया है।

मिलेगी साफ बेडरोल सुविधा (Railway Service Update)
दक्षिण रेलवे के अनुसार, इससे स्लीपर क्लास यात्रियों की यात्रा और आरामदायक और स्वच्छ होगी। लंबे सफर पर बेडरोल ना मिलने की समस्या भी समाप्त होगी। इस तरह की सेवाएं से रेलवे को भी अतिरिक्त कमाई होगी। चेन्नई डिवीजन को इस योजना से हर वर्ष 28,27,653 रुपये लाइसेंस शुल्क मिलने की संभावना है।

Railway Service Update: Railways gives big relief to sleeper passengers, these facilities will start from January 2026
Railway Service Update: Railways gives big relief to sleeper passengers, these facilities will start from January 2026

कम बजट में बेडरोल पैकेज इस प्रकार (Railway Service Update)
दक्षिण रेलवे ने यात्रियों के लिए तीन सस्ते और आसान पैकेज जारी किए है

50 रुपये वाला पैक (Railway Service Update)

  • एक बेडशीट उपलब्ध होगा।
  • एक तकिया उपलब्ध होगा।
  • एक तकिया कवर उपलब्ध होगा।

30 रुपये वाला पैक (Railway Service Update)

  • एक तकिया उपलब्ध होगा।
  • एक तकिया कवर उपलब्ध होगा।
  • 20 रुपये वाला पैक उपलब्ध होगा।
ये भी पढ़ें  Dhauladhar Express : दैनिक रेल यात्री एसोसिएशन ने की धौलाधार एक्सप्रेस का माता वैष्णोदेवी कटरा तक विस्तार की मांग

पहले चरण में 10 प्रमुख ट्रेनों में सर्विस शुरू होगी (Railway Service Update)
चेन्नई डिवीजन ने घोषणा की है कि यह सेवा शुरुआत में 10 बड़े ट्रेनों में अगले 3 वर्ष के लिए लागू होगी। इनमें शामिल हैं:

  • दक्षिण रेलवे के द्वारा मैंगलोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12685/12686) में सेवाएं उपलब्ध होगी।
  • दक्षिण रेलवे के द्वारा मन्नारगुड़ी एक्सप्रेस (16179/16180) में सेवाएं उपलब्ध होगी।
  • दक्षिण रेलवे के द्वारा तिरुचेंदूर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20605/20606) में सेवाएं उपलब्ध होगी।
  • दक्षिण रेलवे के द्वारा पलघाट एक्सप्रेस (22651/22652) में सेवाएं उपलब्ध होगी।
  • दक्षिण रेलवे के द्वारा सिलम्बू सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20681/20682) में सेवाएं उपलब्ध होगी।
  • दक्षिण रेलवे के द्वारा तांबरम–नागरकोइल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22657/22658) में सेवाएं उपलब्ध होगी।
  • दक्षिण रेलवे के द्वारा तिरुवनंतपुरम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12695/12696) में सेवाएं उपलब्ध होगी।
  • दक्षिण रेलवे के द्वारा अल्लेप्पी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22639/22640) में सेवाएं उपलब्ध होगी।
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment