New Rules Update in December : दिसंबर का महीना हुआ शुरु, कई नियमों मे होगा बदलाव! देखे यहां आदमी के जेब पर कितना पड़ेगा असर

On: December 1, 2025 10:34 AM
Follow Us:
New Rules Update in December: The month of December has begun, many rules will change! See how much impact this will have on people's pockets.

New Rules Update in December : सोमवार से यानि आज से दिसंबर माह की शुरुआत हो रही है। बता दें कि 1 दिसंबर से देश में कई नियमों में चेंज होने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव आम आदमी के दैनिक जीवन से लेकर उसकी जेब पर भी पड़ने वाला है। इनमें आर्थिक जरूरतों से लेकर आधार कार्ड से जुड़े नियमों और टैक्स संबंधी नियम भी शामिल हैं।

एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में आ सकता है बदलाव
भारत की तेल कंपनियां हर माह की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमतें जारी करती हैं और इसकी कीमतों में चेंजिग भी आती है। पिछले माह की यदि बात करें तो सिलिंडर की कीमतों में 6.50 रुपये तक की कटौती की गई थी। अबकी बार देखना होगा कि सिलिंडर की कीमतों में कितना बदलाव होता है।

आधार कार्ड से संबंधित नियम

पाठकों को बता दें कि, भारतीय आम नागरिकों की पहचान बन चुका आधार कार्ड के नियम में भी चेंज होने जा रहा है। अब 1 दिसंबर से आधार कार्ड को आसानी से अपडेट किया जा सकेगा। इस पर नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी सूचनाओं को ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है। इस अपडेट प्रक्रिया के अनुसार डेटा का वेरिफाइंग पैन कार्ड या पासपोर्ट जैसे सरकारी रिकॉर्ड से किया जा सकता है। यूआईडीएआई ने नया आधार ऐप भी लॉन्च कर दिया है।

New Rules Update in December: The month of December has begun, many rules will change! See how much impact this will have on people's pockets.
New Rules Update in December: The month of December has begun, many rules will change! See how much impact this will have on people’s pockets.

यूपीएस की आखरी तारीख (New Rules Update in December)
यूनिफाइड पेंशन योजना यानी यूपीएस की डेडलाइन 30 सितंबर से बढ़ाकर 30 नवंबर किया गया था। ऐसे में सरकारी कर्मचारी 30 नवंबर तक यूपीएस या एनपीएस में से एक का चयन कर सकते थे। देखते है अब ये डेट आगे बढ़ती है या फिर यही तक समाप्त हो जाएगी।

ये भी पढ़ें  15 december 2025 Gold Silver Price : देश भर में सोने चांदी की कीमतों में उछाल, देखें आज क्या रहा आज चांदी का भाव, 24k, 22k, 18k, 14k सोने का भाव

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में चेंज आ सकता है
एलपीजी सिलिंडर की तरह भारतीय तेल कंपनियां हर माह पेट्रोल-डीजल के दामों की भी समीक्षा करती हैं। हालांकि यह दाम प्रत्येक दिन भी चेंज हो सकते हैं। इसके दामों वैश्विक बाजार के रुझानों और करेंसी पर निर्भर करते हैं। यदि 1 दिसंबर से दामों में चेंज आता है तो इसका प्रभाव आम नागरिक की जेब पर भी पड़ेगा।

New Rules Update in December: The month of December has begun, many rules will change! See how much impact this will have on people's pockets.
New Rules Update in December: The month of December has begun, many rules will change! See how much impact this will have on people’s pockets.

टैक्स से संबंधित नियमों में बदलाव (New Rules Update in December)
इसके अतिरिक्त, कुछ टैक्स संबंधित आवश्यकताओं को पूरी करने की आखरी तारीख 30 नवंबर थी। कुछ डायरेक्‍ट-टैक्‍स अनुपालन 30 नवंबर को समाप्त हो गई हैं। इसमें अक्टूबर में काटे गए टीडीएस का विवरण भी शामिल है। ये सूचनाएं धारा 194-IA, 194-IB, 194-M और 194-S के तहत अनिवार्य है। यदि भारी जुर्माने से बचना है तो टैक्‍सपेयर्स को सही समय पर अपना रिटर्न दाखिल करना चाहिए।

लाईफ सर्टिफिकेट की आखरी डेट
पाठकों को बता देंं कि, जो सरकारी कर्मचारी रिटायर हो चुके हैं। उन्हें पेंशन जारी रखने के लिए लाइफ सर्टिफिकेट की अनिवार्य है। इसको जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर थी। यदि इसकी डेडलाइन नहीं बढ़ाई जाती है और अभी तक सर्टिफिकेट जमा नहीं किया है तो पेंशनधारकों की पेंशन रुक सकती है।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment