Delhi Metro Time Change : आज यानि 30 नवंबर को दिल्ली नगर निगम उपचुनाव और मतगणना वाले दिन डीएमआरसी ने टाइम शेड्यूल में चेंज किया है। इन 2 दिन मेट्रो की सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 4 बजे से स्टार्ट होंगी। ताकि उपचुनाव के दिन मेट्रो में भीड़ ना हो सके और यात्रियों सुगम सुविधाएं मिल सके।
डीएमआरसी (DMRC) के अनुसार, 12 वार्डों में एमसीडी उपचुनावों के दौरान मतदान कर्मियों और कर्मचारियों की सुचारू और समय पर आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए, दिल्ली मेट्रो मतदान और मतगणना दोनों दिनों में अपनी सेवाएं जल्दी शुरू करेगी। MCD उपचुनाव के लिए 30 नवंबर को सुबह 4 बजे शुरू होगी मेट्रो सेवाएं। दिल्ली MCD उपचुनाव मतदान दिवस (रविवार, 30 नवंबर 2025) को सभी टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 4:00 बजे से शुरू होंगी।

Delhi Metro Time Change : 30 मिनट के अंतराल में चलेगी दिल्ली मेट्रो
पाठकों को बता दें कि, सुबह 4:00 बजे से 6:00 बजे तक मेट्रो हर 30 मिनट के अवधि पर चलेगी, इसके बाद सामान्य रविवार टाइम शेड्यूल (Delhi Metro Time Change) लागू रहेगा। 30 नवंबर को अंतिम ट्रेन रात 11:30 बजे सभी (सामान्य दिनों की तुलना में 30 मिनट देर से) टर्मिनल स्टेशनों से प्रस्थान करेगी। 30 नवंबर के अतिरिक्त 3 दिसंबर 2025 के दिन भी मेट्रो की संचालन सुबह 4 बजे स्टार्ट होगी। इस दिन MCD उपचुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।












