Family Business Success Story : 10 हजार रुपये से शुरु किया पारिवारिक व्यवसाय, आज 250 करोड़ रुपये का टर्नओवर! जानिए कौन है ये? जिसके व्यवसाय ने छू लिया आसमां

On: November 30, 2025 9:21 AM
Follow Us:
Family Business Success Story: Started a family business with 10,000 rupees, now boasts a turnover of 250 crore rupees! Find out who this person is, whose business has skyrocketed.

Family Business Success Story : व्यवसाय कोई भी हो, छोटा या बड़ा उसमें आपका हुनर काबिले तारिफ हो तो फिर आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। इसी तरह व्यवसाय में में खुल्लर परिवार का हुनर है, जिन्होंने 10,000 रुपये की छोटी सी शुरुआत से डेंटल केयर ब्रांड स्टिम (STIM) को स्थापित किया है। आपको बता दें कि आज इस कंपनी का टर्नओवर करीब 250 करोड़ रुपये का है। यह परिवार की तीसरी पीढ़ी के उद्यमी विरेन खुल्लर की मेहनत और नए विचारों का परिणाम है। दरअसल् ये STIM कंपनी टूथब्रश, इंटरडेंटल ब्रश, फ्लॉस, माउथवॉश, ओरल केयर किट, डेंटल गार्ड, स्नोर गार्ड आदि प्रोडक्ट बनाती है।

कंपनी का स्टार्टअप कब शुरु हुआ?

इस कंपनी का स्टार्टअप 1970 के दशक में विरेन के दादाजी स्वर्गीय वीडी खुल्लर के द्वारा किया गया था। उस समय उन्होंने मात्र 10,000 रुपये के निवेश से इस व्यवसाय की नींव रखी थी। जब 2015 में विरेन ने कंपनी (Family Business Success Story) संभाली, तब इसका वर्षभर टर्नओवर 80 करोड़ रुपये था। मगर अब विरेन के नेतृत्व में वर्ष 2024 तक आते-आते कंपनी का टर्नओवर 250 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। आज यह कंपनी ग्लोबल डेंट एड्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जानी जाती है।

विरेन ने अमेरिका से प्राप्त की डिग्री (Family Business Success Story)
दिल्ली की व्यापारिक सड़कों पर पले-बढ़े विरेन ने दिल्ली पब्लिक स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। इसके पश्चात उन्होंने अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थिति लॉन्ग आइलैंड यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट और मार्केटिंग में बीबीए की डिग्री प्राप्त की और उसके बाद सीधे पारिवारिक व्यवसाय़ में कदम रखा।

ये भी पढ़ें  tgpsc Notice : TGPSC ने जारी किए निर्देश, सभी अभ्यर्थियों के लिए ओटीआर अपडेट करना होगा अनिवार्य
Family Business Success Story: Started a family business with 10,000 rupees, now boasts a turnover of 250 crore rupees! Find out who this person is, whose business has skyrocketed.
Family Business Success Story: Started a family business with 10,000 rupees, now boasts a turnover of 250 crore rupees! Find out who this person is, whose business has skyrocketed.

विरेन ने एक मीडियाकर्मी के इंटरव्यू में बताया है कि व्यवसाय में अपने पहले दो वर्ष पूरे करने के बाद उन्होंने बहुत सारे परिवर्तन करने शुरू किए। उन्होंने घरेलू व्यापार को बढ़ावा दिया, इन्वेंट्री मैनेजमेंट को बेहतर एवं शानदार बनाया और बिक्री की प्रक्रियाओं में सुधार किया। उनके इन कोशिसों का प्रभाव से कंपनी की कमाई बढ़ी और कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ी।

कंपनी में बनते है रोजाना 15 लाख ब्रश (Family Business Success Story)
पाठकों को बता दें कि, आज STIM के नोएडा में चार मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। इन प्लांट्स में हर दिन 15 लाख ब्रश बनाए जाते हैं और कंपनी करीब 60 तरह के अलग-अलग उत्पाद रखती है। STIM के उत्पाद हर आयु के लोगों के लिए हैं 15 वर्ष तक के बच्चों के विशेष ब्रश हैं। किशोरों और युवाओं के लिए ऑर्थोडोंटिस्ट रेंज (दांतों को सीधा करने वाले लोगों के लिए) के प्रोडक्ट हैं। साथ ही बुजुर्गों के लिए डेंचर (नकली दांत) भी उपलब्ध हैं।

ऐसे आगे बढ़ा पारिवारिक व्यापार
1980 के दशक के आखिर में विरेन के पिता विनीत खुल्लर व्यवसाय (Family Business Success Story) में शामिल हुए। उन्होंने टूथब्रश और इंटरडेंटल ब्रश का कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग स्टार्ट किया। उन्होंने एक्सपोर्ट डिवीजन की शुरुआत करके व्यवसाय को और बढ़ाया। विनीत ने वर्ष 1993 में नोएडा में पहला प्लांट स्थापित किया, जिसमें मात्र 20 कर्मचारी थे, जिनमें फैक्ट्री और ऑफिस के लोग शामिल थे। इसके बाद व्यवसाय ने रफ्तार पकड़ी और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

कमाई का बड़ा भाग एक्सपोर्ट से
STIM की कमाई का एक बड़ा भाग एक्सपोर्ट से आता है, जो उनके व्यवसाय का 70 फीसदी है। ये कंपनी अमेरिका, यूके, जर्मनी, कनाडा और जापान जैसे देशों में एक्सपोर्ट करते हैं। बाकी 30 फीसदी आमदनी घरेलू बाजार से होती है। भारत में STIM ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से बिक्री करती है। उनकी ऑनलाइन बिक्री मुख्य रूप से Amazon और Flipkart से होती है, जो उनके व्यवसाय का 80 फीसदी है। कंपनी की अपनी वेबसाइट से बाकी 20 फीसदी आमदनी होती है।

ये भी पढ़ें  India First Hydrogen Train : देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन आखिरी चरण में : DHBVN 11 केवी बिजली की आपूर्ति करेगा

 

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment