Haryana Mausam Update : हरियाणा में मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिन के मौसम को लेकर बुलेटिन जारी कर दिया है। आगामी दिनों में ठंड बढ़ेगी और रात्रि का तापमान गिरेगा। वहीं हल्की बादलवाई भी देखने को मिलेगी। आगे का मौसम कैसा रहेगा, आइए जान लेते हैं।
हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (HAU) के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 3 दिसंबर तक मौसम खुश्क रहेगा। 29 और 30 नवंबर को हल्की बादलवाई भी देखने को मिलेगी लेकिन बारिश होने की संभावना न के बराबर है। बादलवाई से तापमान कम होने का अनुमान है लेकिन एक दिसंबर से ठंड (Haryana ka Mausam) बढ़ेगी और रात का तापमान भी गिरेगा।
डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि वातावरण में नमी होने से उत्तर व पश्चिमी हरियाणा में अलसुबह हल्की धुंध देखने को मिलेगी तो वहीं दक्षिण हरियाणा की बात करें तो यहां धुंध का प्रकोप (Haryana Mausam Update fog) ज्यादा देखने को मिल सकता है। 1 दिसंबर के बाद मौसम में परिवर्तन होगा और हवाओं का रूख बदलेगा। उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं शुरू हो जाएंगी। शुरुआत में हल्की से मध्यम गति से चलनी वाली शीत हवाओं से ठंड बढ़ेगी।
हालांकि इस दौरान दिन में धूप देखने को मिलेगी। एक सप्ताह तक प्रदेश भर में अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री रहने का अनुमान है जबकि न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री तक पहुंच सकता है। डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि गेहूं की बिजाई का काम पीक पर चल रहा है। इसलिए जल्द से जल्द बिजाई कर दें, ताकि आगामी दिनों में धुंध (Haryana Mausam Update fog strart) के चलते बीज का फुटाव हो सके।














