Jind news : हरियाणा के जींद में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सदर थाना पुलिस ने जींद-रोहतक रोड पर किनाना गांव के पास सदर थाना पुलिस ने एक ट्रक से 72.050 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। डोडा पोस्त को नासिक से टमाटर की आड़ में तस्करी कर पंजाब ले जाया जा रहा था।
सदर थाना पुलिस (Jind Sadar Thana Police ) ने ट्रक चालक व उसके सहायक के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि सीआरएसयू चौकी के कार्यवाहक प्रभारी भगवत दयाल रात गांव किनाना के पास जींद-रोहतक नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर नाका लगा कर आने जाने वाले वाहनों पर नजर रखे हुए थे। उसी दौरान उन्हें ट्रक से नशा तस्करी कर जींद की तरफ लाए जाने की सूचना मिली।
Jind news : रोहतक से आ रहे ट्रक की ली तलाशी, हुआ शक तो की छानबीन
कुछ समय के बाद उन्होंने रोहतक की तरफ से आ रहे ट्रक को रुकवा कर (Jind news) तलाशी ली। ट्रक में टमाटर की कैरेट रखी हुई थी। जब पुलिसकर्मियों ने कैरेट को हटाया, तो नीचे बैग दबे मिले। जिनकी जांच करने पर उनमें डोडा पोस्त भरा पाया गया, जिनका वजन 72 किलो 50 ग्राम था। पुलिस पूछताछ में ट्रक चालक की पहचान गांव उचाना कलां निवासी मनजीत व सहायक की पहचान गांव पाई निवासी मनदीप उर्फ दीपा के रूप में हुई।
पुलिस पूछताछ (Jind news) में सामने आया कि महाराष्ट्र के नासिक से टमाटर लोड कर पटियाला ले जाया रहा था। टमाटर कैरेट की आड़ में डोडा पोस्त को तस्करी कर पंजाब की तरफ ले जाया जा रहा था। सदर थाना पुलिस ने मनजीत और मनदीप के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।














trisha : बीजेपी नेता के इस बयान से भड़की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन, वकील भी उतरे स्पोर्ट में