New year train Canceld : नए साल 2026 से दो महिने तक कई रेल गाड़ियों का रुक जाएगा पहिया, होगी कई रेल यात्राएं बाधित

On: November 27, 2025 7:35 PM
Follow Us:
New Year train cancellations: Many trains will be halted for two months starting in 2026, disrupting many train journeys.

New year train Canceld : नए साल से दो माह तक कई रेलगाड़ियां रद्द होगी, क्योंकि सादुलपुर चूरू रेलखंड डबलिंग के अंतर्गत चूरू से दुधवाखड़ा स्टेशनों के मध्य नॉन इंटरलॉकिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिए जाएंगे जो कि 04 जनवरी 2026 से लेकर 03 फरवरी तक चलेंगे। इसलिए यात्रियों के लिए सर्दियों के सीजन में सुविधाएं प्रभावित रहेगी।

लोहारू जंक्शन से होकर गुजरने वाली निम्नलिखित गाड़ियां प्रभावित रहेंगी:

पूर्ण रूप से रद्द रेल सेवाएं (New year train Canceld)
1.14823 जोधपुर रेवाड़ी एक्सप्रेस 18 जनवरी से 24 जनवरी के मध्य 06 ट्रिप के लिए रद्द रहेगी।
2. 54804 रेवाड़ी सीकर पैसेंजर 18 जनवरी से 24 जनवरी के मध्य 06 ट्रिप के लिए रद्द रहेगी।
3.14824 रेवाड़ी जोधपुर एक्सप्रेस 19 जनवरी से 25 जनवरी के मध्य 06 ट्रिप के लिए रद्द रहेगी।
4. 54803 सीकर रेवाड़ी पैसेंजर 19 जनवरी से 25 जनवरी के मध्य 06 ट्रिप के लिए रद्द रहेगी।

New Year train cancellations: Many trains will be halted for two months starting in 2026, disrupting many train journeys.
New Year train cancellations: Many trains will be halted for two months starting in 2026, disrupting many train journeys.

आंशिक तौर पर रद्द रेल सेवाएं (New year train Canceld)
1. 54789/90 रेवाड़ी बीकानेर रेवाड़ी पैसेंजर रेलसेवा 04.01.26 से 24.01.26 तक सादुलपुर से बीकानेर स्टेशनों के मध्य रद्द रहेगी। अर्थात यह रेलसेवा रेवाड़ी से सादुलपुर के मध्य ही संचालित होगी।
2.14823 जोधपुर रेवाड़ी एक्सप्रेस 04.01.26 से 17.01.26 तक 14 ट्रिप के लिए लोहारू से रेवाड़ी स्टेशनों के मध्य रद्द रहेगी। अर्थात यह रेलसेवा जोधपुर से लोहारू स्टेशनों के मध्य ही संचालित होगी।
3.54804 रेवाड़ी सीकर रेलसेवा 04.01.26 से 17.01.26 तक 14 ट्रिप के लिए रेवाड़ी से लोहारू स्टेशनों के मध्य रद्द रहेगी। अर्थात यह रेलसेवा लोहारू से सीकर के मध्य संचालित होगी।
4. 20404 लालगढ़ प्रयागराज सुपरफास्ट रेलसेवा 05.01.26 से 24.01.26 तक लोहारू , झुंझुनूं नहीं आएगी।
5. 20403 प्रयागराज लालगढ़ सुपरफास्ट रेलसेवा 21.01.26 एवं 23.01.26 को 02 ट्रिप के लिए लोहारू , झुंझुनूं नहीं आएगी।
6. 20497 रामेश्वरम फिरोजपुर हमसफर रेलसेवा वाया सीकर , चूरू के स्थान पर 06.01.26 से 27.01.26 तक 04 ट्रिप के लिए सीकर , झुंझुनूं, लोहारू होकर संचालित होगी।
7. 20498 फिरोजपुर रामेश्वरम हमसफर रेलसेवा वाया सीकर ,चूरू के स्थान पर 24.01.26 को लोहारू , झुंझुनूं,सीकर होकर संचालित होगी।
8.19813 कोटा सिरसा एक्सप्रेस सीकर ,चूरू के स्थान पर 03.01.26 से 22.01.26 तक 09 ट्रिप के लिए सीकर , झुंझुनूं, लोहारू होकर संचालित होगी।
9.19814 सिरसा कोटा एक्सप्रेस वाया चूरू सीकर के स्थान पर 20.01.26 एवं 23.01.26 को 02 ट्रिप के लिए लोहारू , झुंझुनूं, सीकर होकर संचालित होगी।
10. 22421 दिल्ली सराय रोहिल्ला जोधपुर एक्सप्रेस 21.01.26 से 24.01.26 तक 04 ट्रिप के लिए लोहारू,सादुलपुर, रतनगढ़ नहीं आएगी वाया रींगस,फुलेरा डेगाना के रस्ते संचालित होगी।
11.22422 जोधपुर दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस 24.01.26 को लोहारू के रस्ते नहीं आएगी वाया डेगाना,फुलेरा, रिंगस होकर संचालित होगी।
12. 14701 श्री गंगानगर से बांद्रा टर्मिनस अरावली एक्सप्रेस 20.01.26 से 23.01.26 तक 04 ट्रिप के लिए लोहारू , झुंझुनूं, सीकर होकर संचालित होगी।
13. 14702 बांद्रा टर्मिनस श्री गंगानगर अरावली एक्सप्रेस 20.01.26 से 22.06.26 तक 03 ट्रिप के लिए सीकर , झुंझुनूं, लोहारू होकर संचालित होगी।
14. 22471 लालगढ़ दिल्ली सराय रोहिल्ला इंटरसिटी एक्सप्रेस 21.01.26 से 24.01.26 तक 04 ट्रिप के लिए लोहारू नहीं आएगी वाया रींगस, फुलेरा, डेगाना होकर संचालित होगी।
15.12259 सियालदाह बीकानेर दूरंतो 21.01.26 एवं 22.01.26 को एवं 12260 बीकानेर सियालदाह दुरंतो 22.01.26 एवं 23.01.26 तक 02 ट्रिप के लिए लोहारू नहीं आएगी वाया डेगाना, जयपुर,अलवर होकर संचालित होगी।
16. 12372 बीकानेर हावड़ा सुपरफास्ट रेलसेवा 08.01.26 से 22.01.26 तक 03 ट्रिप के लिए लोहारू नहीं आएगी डेगाना,फुलेरा, जयपुर, रेवाड़ी होकर संचालित होगी।

ये भी पढ़ें  aadhar pan card link : करीब आ रही इस डेटलाइन से पहले हो जाए आप सतर्कः वरना आधार-पैन लिंक ना होने पर उठाना पड़ सकता है भारी जोखिम

रेगुलेट रेल सेवाएं
1.26471 बीकानेर दिल्ली कैंट वंदे भारत रेलसेवा 04.01.26 से 23.01.26 तक 17 ट्रिप के लिए बीकानेर से अपने निर्धारित समय से 120 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
2.14823 जोधपुर रेवाड़ी एक्सप्रेस रेलसेवा 04.01.26 से 17.01.26 तक 14 ट्रिप के लिए जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 90 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment