Jind School Closed : हरियाणा के जींद जिले में प्रदूषण की अत्यंत गंभीर श्रेणी (AQI) के चलते डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने पहली से पांचवीं कक्षा तक फिजिकल कक्षाओं पर रोक के आदेश जारी किए हैं। ये आदेश सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू रहेंगे।
डीसी (Jind DC Mohammad Imran Raja) ने बताया कि 12 नवंबर को जींद का औसतन एक्यूआइ 418 दर्ज किया गया था। जो अत्यंत गंभीर श्रेणी में आता है। उक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के हित में यह निर्णय लिया गया है। स्कूल प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि जहां संभव हो, वहां आनलाइन अथवा हाइब्रिड माध्यम से शिक्षण कार्य सुचारू रूप से जारी रखा जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
डीसी मोहम्मद इमरान रजा (Jind DC) ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वे इन आदेशों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करें। किसी भी स्कूल में कक्षा पांचवीं तक की फिजिकल कक्षाएं न लगाई जाएं।








