Alewa CHC : हरियाणा के जींद जिले में अलेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहली बार सीजेरियन के जरिए सफल डिलीवरी हुई। सिविल सर्जन डा. सुमन कोहाली के दिशा निर्देशानुसार पर अलेवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (एफआरयू) पर पहली बार सफल आपरेशन हुआ है। इसमें लोहचब निवासी नैना ने एक स्वस्थ लडक़ी को जन्म दिया। इस आपरेशन से परिवार की आंखों में आभार, चेहरे पर मुस्कान और दिल में उम्मीद की एक नई रोशनी दिखी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलेवा (Alewa CHC) के प्रभारी डा. जितेंद्र ने बताया कि हालांकि ऐसे मामलों में मां और बच्चे की सेहत को लेकर अत्यधिक सतर्कता बरतनी होती है। क्योंकि यह गर्भावस्था उच्च जोखिम वाली श्रेणी में आती है। आपरेशन की हर एक
प्रक्रिया स्पाइनल एनेस्थीसिया से लेकर भ्रूणों की सुरक्षित डिलीवरी तक गहरी विशेषज्ञता और टीमवर्क की मांग करती है। चिकित्सकों ने इस कार्य को बेहतरी से किया और जच्चा तथा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
Alewa CHC : पूरे स्टाफ की मेहनत के बाद हो पाया सफल आपरेशन
जींद के नागरिक अस्पताल की डा. नैन्सी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलेवा (Alewa CHC) में इस सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। डा. जितेंद्र ने बताया कि अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलेवा प्रथम रेफरल यूनिट (एफआरयू) में गर्भवतियों के सफल आपरेशन होगें। इसमें नागरिक अस्पताल जींद (Jind civil Hospital) से प्रशिक्षित स्टाफ उपस्थित रहेगा।
डा. अजय ने एनेस्थीसिया की बारीकियों को संभालते हुए आपरेशन को सहज बनाने में अहम भूमिका निभाई। साथ ही नर्सिंग स्टाफ से सीनियर नर्सिंग आफिसर रेखा, रीना, कर्मजीत, अनिल तथा सपोर्टिंग स्टाफ से वार्ड सर्वेंट मोनिका चहल, स्वीपर पूनम समेत टीम के अन्य (Alewa CHC) सदस्यों ने भी अपना शत-प्रतिशत समर्पण दिखाया।














trisha : बीजेपी नेता के इस बयान से भड़की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन, वकील भी उतरे स्पोर्ट में