Haryana News : द्वारका एक्सप्रेस वे पर टोल प्लाजा शुरू, दिल्ली-गुरुग्राम वाहन चालकों को देना होगा टोल, देखें लिस्ट

On: November 9, 2025 8:17 PM
Follow Us:
Haryana News Toll plaza opens on Dwarka Expressway, Delhi-Gurugram drivers will have to pay toll, see list

Haryana News : नेशनल हाईवे अथारिटी (NHAI) द्वारा द्वारका एक्सप्रेस वे (Dwarka Expressway) पर बिजवासन टोल प्लाजा शुरू कर दिया है। इससे अब दिल्ली, गुरुग्राम जाने वाले वाहन चालकों को अपनी जेब ढीली करनी होगी और टोल टैक्स देकर ही गुजरना होगा। खिड़कीदौला से यह टोल प्लाजा जुड़ेगा, ताकि दिल्ली से गुरुग्राम (Delhi to Gurugram Toll) जाने वाले वाहन चालक दोनों टोल प्लाजा पर फास्टैग के जरिए भुगतान कर सकें।

NHAI के अधिकारियों का कहना है कि राजमार्ग मंत्रालय और सड़क परिवहन दोनों टोल प्लाजाओं ने मिलकर संयुक्त रूप से यह व्यवस्था लागू की। इस व्यवस्था (Haryana News ) के अनुसार 24 घंटे तक एक ही दिशा में कोई वाहन जाता है तो दूसरे टोल पर उसे केवल एक अंतर राशि चुकानी होगी। फास्टैग से यह प्रक्रिया पूरी तरह से आटोमेटिक होगी। यात्रियों से किसी तरह की अतिरिक्त वसूली नहीं होगी।

Haryana News Toll plaza opens on Dwarka Expressway, Delhi-Gurugram drivers will have to pay toll, see list
Haryana News Toll plaza opens on Dwarka Expressway, Delhi-Gurugram drivers will have to pay toll, see list

मंत्रालय के नोटिफिकेशन में बताया गया है कि यदि कोई वाहन अपनी निर्धारित कैपेसिटी से अधिक वजन लेकर चलेगा, तो उस पर सामान्य दर से 10 गुना अधिक शुल्क लगाया जाएगा। अतिरिक्त वजन उतरवाने के बाद ही वाहन को आगे बढ़ने की अनुमति (Haryana News) दी जाएगी।

Haryana News : 20 किलोमीटर के दायरे में बनेगा मासिक पास 

द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) से सटे 20 किमी के दायरे में आने वाले स्थानीय लोगों के लिए NHAI ने विशेष राहत दी है। इस क्षेत्र के वाहन चालक 340 रुपये में मासिक पास प्राप्त कर (Haryana News ) सकते हैं, जिससे वे महीने भर बिना अतिरिक्त शुल्क के एक्सप्रेसवे का उपयोग कर सकेंगे। द्वारका एक्सप्रेसवे पर कुल 29 किलोमीटर की दूरी तय करने पर कार या हल्के वाहन चालकों को 220 रुपये का टोल देना होगा। यह दरें रविवार से लागू हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें  uttam nagar : उत्तम नगर में युवक हत्याकांड मामले में परिवार ने की CBI जांच की मांग; अब तक 7 आरोपी अरेस्ट
Haryana News Toll plaza opens on Dwarka Expressway, Delhi-Gurugram drivers will have to pay toll, see list
Haryana News Toll plaza opens on Dwarka Expressway, Delhi-Gurugram drivers will have to pay toll, see list
logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now