Gold Silver Price Today : सोने की कीमतों में मामूली गिरावट, चांदी की चमक बढ़ी, देखें आज 9 November के सोना-चांदी के रेट

On: November 9, 2025 7:36 AM
Follow Us:
Today Gold Silver Price: Sona Chandi Price 12 december 2025

Gold Silver Price Today :रविवार को देश भर में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई तो वहीं चांदी की चमक और बढ गई। चांदी के रेटों में हल्का सा चढ़ाव आया है। देश की विभिन्न वेबसाइटों और हरियाणा में आज यानि 9 नवंबर 2024 को सोना-चांदी के रेट क्या हैं, इसके बारे में आपको बताते हैं।

देश की प्रसिद्ध और लीगल वेबसाइट आईबीजेए यानि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार (Gold Silver Price Today) रविवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 20 हजार 100 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया तो वीं चांदी की कीमत 1 लाख 48 हजार 275 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। ये भाव देश के बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, पुणे, भोपाल, बेंगलुरु, अहमदाबाद, वडोदरा, लखनऊ में हैं। हरियाणा की बात करें तो हरियाणा में सोना और चांदी दोनों के नखरे चढ़े हुए हैं।

Haryana Sona Chandi k Bhav : हरियाणा में ये रहे सोना-चांदी के भाव 

गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, भिवानी, हिसार, जींद जैसे शहरों में आज 24 कैरेट सोना 1 लाख 27 हजार रुपए के आसपास प्रति 10 ग्राम का भाव चल रहा है तो चांदी भी 1 लाख 53 हजार रुपए पर पहुंची हुई है। कल यानि सोमवार (Gold Silver Price Today) को फिर से मार्केट में नया भाव खुलेगा और कीमतों में गिरावट की संभावना है। हरियाणा के अलावा दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 1 लाख 24 हजार 600 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 1 लाख 53 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

IBJA पर सोने-चांदी का भाव (Gold, Silver Rate Today)

  • सोना 24 कैरेट : 120100 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट : 119619 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट : 110012 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट : 90075 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट : 70259 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चांदी 999 : 148275 रुपये प्रति किलोग्राम
ये भी पढ़ें  Gold Silver Price update : सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, देखें 20 December 2025 के सोना चांदी के भाव
logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now