Railway News : अमृत भारत ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अमृत भारत ट्रेनों (Amrit Bharat Train) में अब टिकट बुक करते समय प्री-पेड कैटरिंग की सुविधा भी मिलेगी। प्री-पेड कैटरिंग (Pre Paid Catring) बुक करने के बाद ट्रेन में बैठकर एक क्लिक पर आपको नाश्ता या लंच उपलब्ध होगा। इतन ही नहीं खाने में वेज और नॉनवेज दोनों ऑप्शन रहेंगे। रेलवे ने यात्रियों को क्वालिटी से भरपूर भोजन की व्यवस्था करने को लेकर यह ई व्यवस्था की है। IRCTC और क्रिस मिलकर इस दिशा में आगे बढ़े हैं।
बता दें कि सेमी हाई वंदे भारत (Vande Bharat), शताब्दी एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस (Rajhdhani Express) ट्रेनों की तर्ज पर अमृत भारत स्लीपर ट्रेन (Amrit Bharat Sleeper Train) में भी टिकट के साथ ऑनलाइन खाना बुक करने की सुविधा शुरू की है। यात्रा के दौरान यात्री की सीट पर ही खाना पहुंचेगा। बस एक क्लिक करते ही किफायती रेट पर भोजन की व्यवस्था होगी। रेलवे बोर्ड के उप निदेशक (कैटरिंग) ए रंगराजन ने भारतीय रेलवे के सभी प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधकों, आईआरसीटीसी के चेयरमैन व क्रिस के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिया है।
बोर्ड के दिशा-निर्देश पर IRCTC और सेंटर फॉर रेलवे इंफार्मेशन सिस्टम (CRIS) द्वारा शुरू की गई इस नई व्यवस्था के तहत इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) के अधिकृत वेंडर भी उनसे ओवरचार्जिंग (अधिक मूल्य) नहीं कर पाएंगे। यात्रियों को नाश्ता व खाना के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रेलवे बोर्ड ने स्लीपर श्रेणी वाली सुविधासंपन्न अमृत भारत ट्रेनों में भी खानपान (कैटरिंग) की प्री पेड सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है।

Railway :Amrit Bharat trains में ये सुविधा होगी उपलब्ध
उप निदेशक का कहना है कि प्री पेड कैटरिंग सेवाएं पेंट्रीकार युक्त अमृत भारत ट्रेनों की स्लीपर श्रेणी के यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी। प्री पेड कैटरिंग सेवाओं में नाश्ता, दोपहर का भोजन (लंच) और रात का भोजन (डिनर) दिया जाएगा। वेज और नॉनवेज खाने को लेकर रेट निर्धारित कर दिया गया है। हालांकि पैक्ड पेयजल (रेल नीर आदि), चाय और कॉफी सामान्य एक्सप्रेस ट्रेनों की तरह अलग से लेना होगा।
Amrit Bharat Sleeper Train Pre Paid Catring : ये रहेंगे खाने के रेट
बात करें वंदे भारत की तो वंदे भारत में खाने का रेट 222 रुपए है। इस हिसाब से अमृत भार में अधिकतम 130 रुपए के आसपास ही खाने का रेट होगा। रेलवे का दावा है कि खाना क्वालिटी से भरपूर होगा। यात्रियों को बाकायदा बिल दिया जाएगा। शाकाहारी नाश्ता 40 रुपए में, लंच व डीनर का 80 रुपए का रेट हो सकता है। अगर नॉन वेज यानि मांशाहारी खाने की बात करें तो नाश्ता 50 रुपए, लंच व डिनर में एग करी 90 रुपए की और चिकन करी 130 रुपए की होगी।
रेलवे सूत्रों का कहना है कि प्री पेड कैटरिंग के अंतर्गत अमृत भारत ट्रेनों में भी पेंट्रीकार व स्टेशनों पर आईआरसीटीसी के निर्धारित मूल्य पर ही नाश्ता व खाना मिलेगा। अमृत भारत में बुक नाश्ता व खाना भी आईआरसीटीसी के बेस किचन में तैयार होंगे। जो राजधानी या वंदे भारत ट्रेनों की तुलना में काफी कम होंगे और यात्रियों के बजट में होंगे।














trisha : बीजेपी नेता के इस बयान से भड़की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन, वकील भी उतरे स्पोर्ट में