Haryana News : ड्यूटी में लापरवाही करने वाले 47 कर्मचारी-अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, ये है पूरा मामला

On: November 8, 2025 7:47 AM
Follow Us:
Haryana Show cause notices issued to 47 employees and officers for negligence in duty, this is the entire matter

Haryana news : हरियाणा में ड्यूटी में कोताही बरतने वाले 47 कर्मचारी व अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अगर यह कर्मचारी व अधिकारी निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं तो फिर इन्हें सस्पेंड किया जा सकता है।

बता दें कि हरियाणा (Haryana News) में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। सरकार ने फसल अवशेष जलाने से (burning crop residues) रोकने, कंस्ट्रक्शन साइट पर पानी के छिड़काव, जहर फैला रही फैक्ट्रियों पर रोक लगाने, ईंट-भट्ठों की चेकिंग को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई थी। देश भर में प्रदूषित शहरों में रोहतक पहले, चरखी दादरी दूसरे और जींद तीसरे स्थान पर है। सैटेलाइट सिस्टम से फसल अवशेष जलाने के मामलों की मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके बावजूद भी खेतों में फसल अवशेष जल रहे हैं।

वीरवार को प्रदेश भर में 35 एक्टिव फायर लोकेशन (AFL) चिह्नित की गई। अब तक 206 लोकेशन मिल चुकी हैं। फील्ड में नहीं निकलने के कारण कृष विभाग और दूसरे संबंधित विभागों के 47 कर्मचारियों व अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनमें कैथल के 19, करनाल का एक, पलवल के 24 और सिरसा के 3 कर्मचारी व अधिकारी शामिल हैं। अब इन कर्मियों व अधिकारियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ विभागीय नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Haryana news : इस जिले में वीरवार को मिली इतनी फायर लोकेशन (Fire Location)

  • जिले का नाम -फायर लोकेशन
  • जींद             -11
  • हिसार           -4
  • सिरसा          -4
  • रोहतक        -3
  • करनाल        -3
  • सोनीपत        -3
  • कैथल           -2
  • अंबाला         -1
  • फरीदाबाद    -1
ये भी पढ़ें  Weather Today : 20 जिलों में घनी धुंध का अलर्ट, कई जगह बूंदाबांदी की संभावना, हरियाणा का सबसे ठंडा जिला कौन सा है?

Haryana news : इस साल आई फसल अवशेष जलाने के मामले में कमी

5 नवंबर तक के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश (Haryana News) में कुल 158 फायर लोकेशन (Fire Location) मिली थी। इनमें 70 फसल अवशेष जलाने की जबकि 84 दूसरे जगह आग लगने की लोकेशन थी। 4 मामलों की जांच की जा रही है। कृषि विभाग के अनुसार इस बार पराली जलाने (burning crop residues) के मामलों में गिरावट आई है।

2020 में 15 सितंबर से 6 नवंबर तक 2988, साल 2021 में 4216 और साल 2022 में 2576, साल 2023 में 1579, साल 2024 में 888 फायर लोकेशन मिली थी। ड्यूटी में लापरवाही के चलते 35 कर्मचारियों (Haryana news) की चार्जशीट किया गया था। 28 कर्मचारियों को सस्पेंड और 582 को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। इस बार यह आंकड़ा काफी कम है। इस बार किसानों पर 3.80 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। 58 किसानों पर एफआईआर (Farmer FIR) और 47 किसानों की रेड एंट्री की गई है।

logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

PM Kisan Yojana Rules: Now, the 22nd installment will be credited to the accounts of these farmers who farm for others. Learn what the scheme rules say.

PM Kisan Yojana Rules : अब इन किसानों के खाते में आएगी 22वीं किस्त, जो दूसरों के यहां करते हैं खेती? जानें क्या कहते हैं योजना के नियम

Farmer Digital ID: Before receiving the 22nd installment of PM Kisan, every beneficiary farmer will have to get this work done.

Farmer Digital ID : PM किसान की 22वीं किस्त लेने से पहले, हर लाभार्थी किसान को करवाना होगा ये काम

Today's weather Dry cold will continue for 5 more days, after which there will be relief, fog will prevail, see the weather forecast.

Today weather : 5 दिन और झेलनी होगी सूखी ठंड, इसके बाद राहत, धुंध छाएगी, देखें मौसम का पूर्वानुमान

Weather update Haryana Possibility of rain again in Haryana, Meteorological Department issued alert, see forecast

Weather update Haryana : हरियाणा में फिर से बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें पूर्वानुमान

Farmers Unique ID: Haryana government will now create unique IDs for farmers, they will get the benefit of every government scheme.

Farmers Unique ID : हरियाणा सरकार किसानों की बनाएगी अब यूनिक आईडी, हर सरकारी योजना का मिलेगा फायदा

Haryana weather Cold day alert in 12 cities including Hisar, Fatehabad, Charkhi Dadri, Ambala in Haryana, know what the weather will be like in future

Haryana weather : हरियाणा में हिसार, फतेहाबाद, चरखी दादरी, अंबाला समेत 12 शहरों में कोल्ड डे अलर्ट, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम