8 November Gold Silver Price : सोना-चांदी की कीमतें घटी, देखें आज के ताजा भाव, दिवाली के बाद न्यूनतम पर आया सोना

On: November 8, 2025 6:42 AM
Follow Us:
Today Gold Silver Price: Sona Chandi Price 12 december 2025

8 November Gold Silver Price : सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव चल रहा है। दिवाली के बाद सोने की कीमतें न्यूनतम पर आई हैं। पिछले एक महीने में सोना 11 हजार और चांदी 28 हजार रुपए के करीब नीचे आ चुका है। शुक्रवार रात को मार्केट बंद होते समय भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। आइए जानते हैं 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोने (Sona Chandi price today) के क्या दाम हैं और हरियाणा के विभिन्न शहरों में सोना-चांदी किन भावों पर बिक रहा है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज यानि 8 नवंबर को (8 November Gold Silver Price) 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 20 हजार 100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो एक दिन पहले 1 लाख 20 हजार 670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। चांदी की कीमत 1 लाख 48 हजार 275 रुपए हो गया, जबकि एक दिन पहले चांदी 1 लाख 48 हजार 242 रुपए प्रति किलो पर बिक रहा था। आज और कल मार्केट बंद होने के चलते यही रेट मान्य रहेगा।

IBJA के अनुसार आज का सोने-चांदी का भाव (8 November Gold Silver Price)

  • शुद्धता              -रेट
  • सोना 24 कैरेट : 120100 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट : 119619 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट : 110012 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट : 90075 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट : 70259 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चांदी 999       : 148275 रुपये प्रति किलोग्राम

Haryana Gold Price Today : हरियाण में क्या रहे सोना-चांदी के रेट

हरियाणा में (Haryana Sona Chandi k Rate) आज यानि 8 नवंबर को सोना-चांदी की कीमतों की बात करें तो गुरुग्राम, फरीदाबाद, भिवानी, हिसार, अंबाला, जींद, रोहतक जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 22 हजार 730 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। चांदी की कीमत 1 लाख 52 हजार 600 रुपए प्रति किलोग्राम रही। 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 11 हजार 690 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास है। ABP के अनुसार जींद (Jind Gold Silver Price) में आज 24 कैरेट सोना 1 लाख 26 हजार और 22 कैरेट सोना 1 लाख 16 हजार 494 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

ये भी पढ़ें  Yamaha R15S स्पोर्ट्स बाइक में आपको मिलेगा 55 किलोमीटर का माइलेज और 155 cc का पावरफुल इंजन

इस माह के शुरुआत में 1 नवंबर के आसपास 24 कैरेट सोने (8 November Gold Silver Price) की कीमत 1 लाख 23 हजार 620 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास थी। इस लिहाज से तो सोने की कीमतें कम हुई हैं लेकिन दिवाली के आसपास सोना-चांदी अपने ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंचे थे, उसकी तुलना में 10 हजार से भी ज्यादा रुपए तक नीचे सोना आ चुका है। इसी तरह चांदी के रेटों में गिरावट जरूर आ रही है लेकिन यह अभी भी आम आदमी की पहुंच से दूर है।

logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now