Vande Bharat Train 02461-02462 : हरियाणा में भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन फर्राटा भरने जा रही है। 8 नवंबर से दिल्ली–फिरोजपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरू हो जाएगी। शनिवार को अंबाला रेलवे जंक्शन पर इस ट्रेन का स्वागत किया जाएगा। फिरोजपुर से चलकर यह ट्रेन सुबह अंबाला पहुंचेगी, उसके बाद दिल्ली की तरफ जाएगी। वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज हरियाणा में केवल अंबाला स्टेशन पर दिया गया है। आइए बताते हैं इसकी टाइमटेबल क्या रहेगी।
रेलवे द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नंबर भी निर्धारित कर दिया है। हरियाणा में यह ट्रेन 02461 / 02462 नंबर से दौड़ेगी। हालांकि शनिवार को उद्घाटन के दिन यह ट्रेन स्पेशल नंबर 02661 / 02662 से चलेगी लेकिन इसके बाद इसका नंबर बदला जाएगा। रेलवे द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के नंबरों को CRIS सॉफ्टवेयर पर (Vande Bharat Train 02461-02462) अपडेट किया जा रहा है।
Vande Bharat Train 02461-02462 : 8 कोच 572 सीटों की होगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
दिल्ली फिरोजपुर के बीच हरियाणा से होकर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Train 02461-02462) ट्रेन 8 कोच की होगी। हालांकि सामान्य वंदे भारत 16 कोच की हैं लेकिन यह 8 कोच की ही होगी। 6 चेयर कार (Chair Car) और 2 एक्जीक्यूटिव क्लास (Executive Class) डिब्बे शामिल हैं। प्रत्येक चेयर कार में 78 यात्री, जबकि एक्जीक्यूटिव डिब्बे में 52 यात्री बैठ सकेंगे। इस तरह ट्रेन में कुल 572 सीटें उपलब्ध रहेंगी।

शनिवार को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर नई वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Train 02461-02462) का स्वागत किया जाएगा। प्लेटफार्म नंबर 1 पर रेलवे ने स्वागत समारोह के लिए पंडाल लगाने की तैयारी की है। फिरोजपुर से आने वाली ट्रेन को प्लेटफार्म 1, जबकि दिल्ली से लौटने वाली ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर 7 पर ठहराव दिया जाएगा।
Vande Bharat Train 02461-02462 : यह है टेंटेटिव टाइम टेबल
दिल्ली फिरोजपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Train 02461-02462) की नई टाइम टेबल के मुताबिक ट्रेन नंबर 02462 (फिरोजपुर–दिल्ली वंदे भारत) सुबह 8:05 बजे फिरोजपुर से चलेगी, जो दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर अंबाला कैंट पहुंचेगी। यहां से चलने के बाद 3 बजकर 5 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। पहले यह ट्रेन सुबह 7:55 बजे फिरोजपुर से चलकर 11:58 बजे अंबाला कैंट और 2:35 बजे दिल्ली पहुंचती थी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह परिवर्तन अन्य ट्रेनों के संचालन को ध्यान में रखते हुए किया गया है। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक एन.के. झा के अनुसार फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Train 02461-02462) का ठहराव अंबाला कैंट में रहेगा।
Vita Ghee New Rate : हरियाणा में 20 रुपए प्रति लीटर बढ़े वीटा घी के रेट, देखें नई रेट लिस्ट













trisha : बीजेपी नेता के इस बयान से भड़की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन, वकील भी उतरे स्पोर्ट में