Kuber Jhota : देश का सबसे महंगा झोटा हरियाणा का कुबेर, 21 करोड़ कीमत, रोजाना की खुराक देख हो जाएंगे हैरान

On: November 5, 2025 11:38 AM
Follow Us:
Kuber Jhota The country's most expensive Jhota is Kuber of Haryana, worth Rs 21 crore, you will be surprised to see his daily diet.

Kuber Jhota : हरियाणा के फतेहाबाद निवासी नाढ़ोडी गांव के किसान विकास भांभू का झोटा कुबेर देश का सबसे महंगा झोटा बन गया है। कुबेर झोटे की कीमत 21 करोड़ रुपए तक लग चुकी है लेकिन मालिक विकास ने इसे बेचने से इन्कार कर दिया है। हाल ही में राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित पुस्कर मेले में कुबेर काफी चर्चित रहा और अंग्रेजों ने भी इसके साथ सेल्फी ली।

मालिक विकास भांभू का कहना है कि कुबेर (Kuber Jhota) के लिए अगर कोई 50 करोड़ रुपए भी देगा तो वह इसका सौदा नहीं करेंगे। साढ़े 3 वर्षीय कुबेर की प्रतिदिन की खुराक क्या है, इसके बारे में आपको बता देते हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले हरियाणा के सबसे महंगे झोटे युवराज (Yuvraj death) का निधन हो गया था। इससे पशु प्रेमी काफी दुखी नजर आ रहे थे। युवराज की जगह को भरने के लिए अब हरियाणा का कुबेर (Haryana’s most expensive buffalo) आ गया है।

Kuber Jhota The country's most expensive Jhota is Kuber of Haryana, worth Rs 21 crore, you will be surprised to see his daily diet.
Kuber Jhota The country’s most expensive Jhota is Kuber of Haryana, worth Rs 21 crore, you will be surprised to see his daily diet.

 

Kuber Jhota : साढ़े 5 फीट ऊंचा, साढ़े तीन साल का कुबेर शुद्ध मुर्राह नस्ल का झोटा

फतेहाबाद निवासी विकास भांभू का झोटा कुबेर (Kuber Jhota Fatehabad) साढ़े पांच फीट ऊंचा है और इसकी उम्र भी मात्र 3 साल ही है। यह प्योर मुर्राह नस्ल का है और इसकी चमड़ी चिकनी व मुलायम है। विकास का कहना है कि कुबेर के लिए पहले 11 करोड़ कीमत लगी थी लेकिन 1 नवंबर को पुस्कर मेले में आंध्र प्रदेश के व्यापारी इसके लिए 21 करोड़ रुपए देने (India’s most expensive hawk) को तैयार हो गए। इसके बावजूद भी उसने इसे नहीं बेचा।

ये भी पढ़ें  Jind : रबी सीजन के लिए 31 से पहले करवाएं फसल बीमा

विकास अपने झोटे कुबेर को हर रोज खल-बिनौला के अलावा चना खिलाते हैं। महीने में दो-चार बार दूध और घी भी पिलाया जाता है। इसके अलावा कुबेर की देखभाल के लिए स्पेशल बंदे रखे हुए हैं। कुबेर की मां प्रतिदिनि साढ़े 23 लीटर तक दूध देती है और वह कई ईनाम जीत चुकी है।

Kuber Jhota The country's most expensive Jhota is Kuber of Haryana, worth Rs 21 crore, you will be surprised to see his daily diet.
Kuber Jhota The country’s most expensive Jhota is Kuber of Haryana, worth Rs 21 crore, you will be surprised to see his daily diet.

 

Kuber Jhota : सीमन बैंक में रखा जाएगा कुबेर, मुर्राह नस्ल में सुधार होगा

किसान व पशुपाल विकास बताते हैं कि कुबेर झोटे को वह बेचेंगे नहीं, बल्कि प्रदेश में नस्ल सुधार के लिए उच्च गुणवत्ता वाला सीमन तैयार किया जाएगा और सीमन बैंक में रखा जाएगा। इसके उच्च गुणवत्ता वाले सीमन से हरियाणा में और भी बेहतर पशु तैयार होंगे। विकास के अनुसार कुबेर के सीमन के लिए हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से सीमन की बुकिंग के लिए उनके पास फोन आते रहते हैं।

डिप्टी डायरेक्टर बोले- जिले के लिए गौरव की बात
फतेहाबाद पशुपालन एवं डेयरी विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. सुखविंद्र सिंह ने बताया कि उनके जिले के झोटे की कीमत 21 करोड़ तक लगना बेहद गौरव की बात है। कुबेर झोटे को हरियाणा के राज्य स्तरीय पशुधन मेले में भी शामिल किया जाएगा। कुबेर की वजह से जिला ही नहीं, बल्कि प्रदेश भी (Haryana most expensive hawk) गौरवान्वित हुआ है।

logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

PM Kisan Yojana Rules: Now, the 22nd installment will be credited to the accounts of these farmers who farm for others. Learn what the scheme rules say.

PM Kisan Yojana Rules : अब इन किसानों के खाते में आएगी 22वीं किस्त, जो दूसरों के यहां करते हैं खेती? जानें क्या कहते हैं योजना के नियम

Farmer Digital ID: Before receiving the 22nd installment of PM Kisan, every beneficiary farmer will have to get this work done.

Farmer Digital ID : PM किसान की 22वीं किस्त लेने से पहले, हर लाभार्थी किसान को करवाना होगा ये काम

Today's weather Dry cold will continue for 5 more days, after which there will be relief, fog will prevail, see the weather forecast.

Today weather : 5 दिन और झेलनी होगी सूखी ठंड, इसके बाद राहत, धुंध छाएगी, देखें मौसम का पूर्वानुमान

Weather update Haryana Possibility of rain again in Haryana, Meteorological Department issued alert, see forecast

Weather update Haryana : हरियाणा में फिर से बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें पूर्वानुमान

Farmers Unique ID: Haryana government will now create unique IDs for farmers, they will get the benefit of every government scheme.

Farmers Unique ID : हरियाणा सरकार किसानों की बनाएगी अब यूनिक आईडी, हर सरकारी योजना का मिलेगा फायदा

Haryana weather Cold day alert in 12 cities including Hisar, Fatehabad, Charkhi Dadri, Ambala in Haryana, know what the weather will be like in future

Haryana weather : हरियाणा में हिसार, फतेहाबाद, चरखी दादरी, अंबाला समेत 12 शहरों में कोल्ड डे अलर्ट, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम