Aadhar Card Update New Rule : आधार कार्ड में नाम, पता, जन्म की तारीख, मोबाइल नंबर को अपडेट करने के लिए अब आपको किसी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या फिर आधार सेंटर पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। केंद्र सरकार ने आधार प्रक्रिया और बेहद सरल बनाते हुए घर बैठे ही आधार कार्ड को अपडेट करने की सुविधा दे डाली है। जून 2026 तक आप फ्री में आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं।
हालांकि बायोमीट्रिक या बड़े बदलाव के लिए आपको आधार सेंटर पर ही जाना होगा लेकिन छोटी-मोटी जानकारी आप अपने माबाइल फोन से घर बैठे ही अपडेट कर सकते हैं। जैसे अगर आपको आधार कार्ड (Aadhar Card) में अपना नाम के पीछे सर नेम लगाना हो या फिर नाम की स्पेलिंग ठीक करनी है या इस में किसी तरह की त्रुटि दुरुस्त करनी है तो यह काम आप घर बैठे ही कर सकते हैं। इसके अलावा जन्म तिथि गलत हो रही है तो उसे भी ठीक कर सकते हैं और आधार में मोबाइल नंबर बदलना हो तो इसके लिए भी बिना किसी शुल्क के अपने मोबाइल से ही कुछ स्टेप फॉलो कर के इसे अपडेट कर सकते हैं।
Aadhar Card Update : सरकार ने दिया है आधार अपडेट के लिए 8 महीने का समय
UIDAI ने घोषणा की है कि 14 जून 2026 तक आधार कार्ड में किसी तरह का बदलाव करना है तो यह फ्री सुविधा रहेगी। बस कुछ चार्ज निर्धारित किए गए हैं, जिनके लिए आपको नॉर्मल चार्ज तो देना होगा लेकिन नाम, मोबाइल नंबर, जन्म तारीख अपडेट में किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लगेगा। इसके अलावा सरकार ने सभी पैन कार्ड धारकों को अपना पैन कार्ड आधार के साथ लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। एक जनवरी 2026 तक पैन कार्ड को आधार के साथ लिंक नहीं किया तो पैन कार्ड अमान्य हो जाएगा।

Aadhar Card Update : ये स्टेप फॉलो कर के आधार कार्ड को कर सकते हैं अपडेट
आधार कार्ड में नाम, जन्म तारीख, मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए हमें सबसे पहले माईआधार (My Aadhar) पोर्टल पर जाना होगा। इसके बाद आधार नंबर के जरिए लॉग इन करने के बाद जो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होगा, उस पर ओटीपी जाएगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद इसमें अपडेट का ऑप्शन आ जाएगा। हमें जो भी अपडेट करना होगा, उस ऑप्शन को सिलेक्ट करके इसमें बदलाव करेंगे और संबंधित दस्तावेज अपलोड करना होगा। इसके बाद रिक्वेस्ट सबमिट का ऑप्शन आएगा, उस पर क्लिक कर के सबमिट कर दें। आपका काम पूरा। अब आधार के मुख्यालय स्तर पर वेरिफिकेशन होने के बाद आपका आधार कार्ड अपडेट हो जाएगा।
Aadhar Card : ये फीस की गई है निर्धारित
आधार कार्ड (Aadhar Card) अपडेट करने की सरकारी फीस 75 रुपए तय की गई है। इसमें नाम, पता या मोबाइल नंबर अपडेट करना है तो 125 रुपए देने होते हैं। फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैन या फोटो अपडेट फ्री में होता है। पांच से सात वर्ष और 15 से 17 वर्ष के बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 75 रुपये का शुल्क निर्धारित किया हुआ है। आधार कार्ड को रिप्रिंट करवाना है तो इसके लिए 40 रुपए फीस लगती है।












