Railvan App : रेलवे ने ट्रेनों में सोने के समय, ARP बुकिंग के नियम बदले, लोअर बर्थ प्रेफरेंस का ऑप्शन भी चेंज

On: November 1, 2025 4:22 PM
Follow Us:
Railvan App Railways changes rules for sleeping hours, ARP booking in trains, lower berth preference option also changed

Railvan App : इंडियन रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए दिन-प्रतिदिन (Railway news) नए-नए प्रयोग किए जा रहे हैं। रेलवे की तरफ से यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का पुरजोर प्रयास किया जा रहा है और इसके तहत अब टिकट बुकिंग प्रक्रिया को और ज्यादा आसान बनाया जा रहा है। रेलवे द्वारा रेलवन सुपर एप (Railvan App) लांच की है। यह ऐप यात्रियों के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन के रूप में काम करेगी और इसके माध्यम से आरक्षित के साथ-साथ अनारक्षित टिकट भी बुक की जा सकती है। इसके अलावा लोअर बर्थ प्रेफरेंस का सिलेक्शन करने पर बुजुर्गों, गर्भवतियों को प्राथमिकता देते हुए लोबर बर्थ की ही स्पेशल सुविधा दी जाएगी।

अब तक ये होता था कि लोअर बर्थ प्रेफरेंस (Lower Birth Preference) करने के बावजूद भी अपर या मिडल बर्थ मिलती थी। इससे बुजुर्ग यात्रियों, गर्भवती महिलाओं को ऊपर तथा मिडल बर्थ पर चढ़ने-उतरने में काफी दिक्कत आती थी। अब रेलवे द्वारा इस प्रक्रिया में बदलाव किया जा रहा है। रेलवे की कंप्यूटरीकृत आरक्षण प्रणाली में वरिष्ठ नागरिकों, 45 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं तथा गर्भवती महिलाओं को लोअर बर्थ आवंटित करने की विशेष व्यवस्था की गई है। हालांकि, यह सुविधा सीट की उपलब्धता पर निर्भर करेगी।

रेलवे के नए बदलाव में अब एक स्पेशल ऑप्शन ‘बुक ओनली इफ लोअर बर्थ इज अवेलेबल’ होगा। इसका मतलब है कि यदि लोअर बर्थ उपलब्ध नहीं है तो टिकट बुक ही नहीं होगा। इससे यात्रियों को अपनी पसंद के अनुसार सीट मिलने में सुविधा होगी। वहीं बुकिंग के समय लोअर बर्थ उपलब्ध नहीं रही और पात्र यात्री को अपर या मिडिल बर्थ मिली हो, तो अब TTE को अधिकार दिया गया है कि वह यात्रा के दौरान खाली पड़ी लोअर बर्थ को ऐसे यात्रियों को आवंटित कर सके।

ये भी पढ़ें  Railway news : जींद सोनीपत पैसेंजर ट्रेन टाइम, देखें पूरी टाइमटेबल

Railvan App : रेलवे ने सोने का समय भी फिक्स किया

रेलवे की नई व्यवस्था के अनुसार रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक का समय सोने के लिए फिक्स किया गया है। इस दौरान यात्री अपनी निर्धारित बर्थ पर सो सकते हैं। दिन में बर्थ पर बैठने की व्यवस्था रहेगी। RAC यात्रियों के लिए यह व्यवस्था है कि दिन में साइड लोअर बर्थ पर RAC यात्री और साइड अपर बर्थ पर बुक यात्री बैठ सकते हैं, लेकिन रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लोअर बर्थ का अधिकार केवल लोअर बर्थ वाले यात्री को होगा।

Railvan App : ARP का समय 120 से 60 दिन किया

रेलवे ने आरक्षित टिकटों की अग्रिम आरक्षण अवधि (ARP) को 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दिया है। यात्री अब यात्रा की तारीख से सिर्फ 60 दिन पहले तक टिकट बुक कर सकेंगे। आज से यानि 1 नवंबर 2025 से यह नियम पूरी तरह से लागू हो गया है। मुख्य टिकट निरीक्षक आरएन यादव का कहना है कि नया नियम एक नवंबर से लागू किया गया है।

logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now