PM-WANI : पीएम वाणी योजना का इंटरनेट कनेक्शन कैसे लें, 6 रुपए में फास्ट इंटरनेट, फ्री वाईफाई की सुविधा

On: October 31, 2025 4:47 PM
Follow Us:
PM-WANI How to get internet connection under PM WANI scheme, fast internet for Rs 6, free WiFi facility

PM-WANI Scheme Online Apply : केंद्र सरकार द्वारा डिजिटल भारत अभियान के तहत शहर से लेकर गांव की छोटी गली तक तेज स्पीड इंटरनेट मुहैया करवाने के लिए पीएम वाणी योजना शुरू की है। पीएम वाणी योजना के तहत फास्ट इंटरनेट और फ्री वाईफाई की सुविधा दी जा रही है। इसके तहत मात्र 6 रुपए के प्रतिदिन के रिचार्ज से यह सुविधा आसानी से मिल सकती है। इस योजना के तहत PDO बनकर आप रुपए भी कमा सकते हैं। जल्द ही यह योजना हर गांव, मोहल्ले तक पहुंच जाएगी।

आइए हम बताते हैं आपको पीएम वाणी योजना (PM-WANI Scheme) का कनेक्शन किस प्रकार लें और क्या-क्या करें, स्टेप वाइज इसकी जानकारी दे देते हैं। बता दें कि यूं तो पीएम वाणी योजना भारत सरकार ने साल 2020 में शुरू की थी। इसका मकसद ग्रामीण क्षेत्रों तक सार्वजनिक वाईफाई हॉटस्पॉट की सुविधा उपलब्ध करवाना है, ताकि विद्यार्थियों, छोटे व्यापारियों, आम जनता को इंटरनेट की सुविधा मिल सके।

कैसे मिलेगा कनेक्शन और कैसे होगा PM-WANI योजना में रजिस्ट्रेशन

सबसे पहले हमें गूगल प्ले स्टोर से PM-WANI App डाउनलोड करनी होगी। इसके बाद मोबाइल नंबर से OTP के जरिए इस पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। एप्प में लॉग इन होने के बाद नजदीकी Public Data Office (PDO) या एजेंट से कनेक्ट करना पड़ेगा। कनेक्ट होने के बाद नजदीकी वाईफाई हॉटस्पॉट चुनना होगा। इसके बाद प्लान सिलेक्ट करना होगा और उसके बाद हम इंटरनेट प्रयोग कर सकेंगे। प्लान में सबसे कम 6 रुपए प्रतिदिन का प्लान है, जिस पर 150 mbps तक की स्पीड मिलेगी। इसके बाद 50 से 300 रुपए तक भी प्लान हैं, जिनमें 3 जीबी प्रतिदिन तक का डेटा मिलेगा।

ये भी पढ़ें  Ration Depot Update : हरियाणा में राशन डिपो पर मिलने वाले राशन वितरण सिस्टम में बदलाव, फेस रीडिंग, ई-तौल के सेगमेंट जोड़े
PM-WANI How to get internet connection under PM WANI scheme, fast internet for Rs 6, free WiFi facility
PM-WANI How to get internet connection under PM WANI scheme, fast internet for Rs 6, free WiFi facility

 

PM-WANI योजना में रजिस्ट्रेश ये है दूसरा ऑप्शन

PM-WANI योजना में रजिस्ट्रेशन करना आसान है। सबसे पहले हमें pmwani.gov.in की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वहां Public Data Office (PDO) या Public Data Office Aggregator (PDOA) के रूप में अपनी व्यक्तिगत बुनियादी जानकारी देनी होगी। इसके बाद KYC वेरिफिकेशन के लिए दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके बाद अनुमोदन मिलते ही आपका वाई-फाई हॉटस्पॉट नेटवर्क चालू हो जाएगा। पीडीओ बनने के बाद आप कमाई भी कर सकते हैं।

PM-WANI Scheme : PDO बनकर कर सकते हैं कमाई

PM-WANI योजना के तहत कमाई इस बात पर निर्भर करती है कि आपके नेटवर्क से रोज कितने लोग जुड़ते हैं और कितनी देर तक इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं। उदाहरण के तौर पर मानें तो अगर आपके वाई-फाई से प्रतिदिन 50 यूजर जुड़ते हैं और प्रति यूजर से कुछ रुपये का उपयोग शुल्क बनता है, तो महीने के अंत में यह एक अच्छी साइड इनकम में बदल सकता है। ग्रामीण इलाकों में जहां नेटवर्क की कमी है, वहां यह सेवा ज्यादा लोकप्रिय हो रही है।

बता दें कि PM-WANI यानी Prime Minister Wi-Fi Access Network Interface, एक ऐसी व्यवस्था है जिसमें कोई भी व्यक्ति या दुकानदार अपने इलाके में पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क लगाकर इंटरनेट सेवा शुरू कर सकता है। इसके लिए सरकार से कोई विशेष लाइसेंस की जरूरत नहीं होती। यह योजना 2020 में शुरू की गई थी और अब देश के कई हिस्सों में तेजी से विस्तार पा रही है।

logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now