मार्केट में धूम मचाने आया Nothing Phone 3a Lite का ये मॉडल, दमदार बैटरी बैकअप, शानदार फीचर्स, बजट भी सस्ता, देखें स्पेशिफिकेशन

On: October 30, 2025 6:08 PM
Follow Us:
Nothing Phone 3a Lite model, strong battery backup, great features, budget is also cheap, see specifications

Nothing Phone 3a Lite : मार्केट में धूम मचाने के लिए नथिंग फोन आ रहा है, जो बजट में तो सस्ता है ही, साथ ही दमदार बैटरी बैकअप और शानदार फीचर्स भी हैं, जिससे यूजर्स अनायास ही इसकी ओर खींचे जा रहे हैं। Nothing ने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nothing Phone 3a Lite को लाँच कर दिया।

आइए इस फोन के बारे में हम आपको A to Z डिटेल बता देते हैं कि इस फोन का बजट कितना है और इसकी क्या खूबियां है। बता दें कि Nothing Phone 3a Lite फोन में 5 हजार mAH की बैटरी है तो वहीं AMOLED डिस्प्ले सुविधा, 4nm MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा यह फोन Android 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर चलता है।

Nothing Phone 3a Lite के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

  • फोन का डायमेंशन 164×78×8.3mm है, और वजन लगभग 199 ग्राम है।
  • डुअल सिम, Android 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5।
  • 3 साल तक मेजर Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट।
  • 5,000mAh की बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट सिस्टम।
  • 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट सिस्टम।
  • 6.77-इंच का Full-HD+ (1080×2392 पिक्सल) Flexible AMOLED डस्प्ले।
  • 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स पीक HDR ब्राइटनेस, 387ppi पिक्सल डेंसिटी।
  • ऑक्टा-कोर 4nm MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट। 8GB RAM के साथ पेयर।
  • फोन के अंदर ही 256GB तक की इनबिल्ट स्टोरेज। माइक्रो SD कार्ड स्लॉट के जरिए 2TB तक बढ़ सकता है स्टोरेज।
Nothing Phone 3a Lite model, strong battery backup, great features, budget is also cheap, see specifications
Nothing Phone 3a Lite model, strong battery backup, great features, budget is also cheap, see specifications

 

Nothing Phone 3a Lite के कैमरे की ये हैं खासियत

Nothing Phone 3a Lite के कैमरे को लेकर बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें प्राइमरी सेंसर 50MP का (1/1.57-इंच Samsung सेंसर, f/1.88) OIS और EIS सपोर्टिव है। 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा (f/2.2) है, जो 119.5-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू देता है। फिलहाल तीसरे कैमरे के स्पेसिफिकेशन्स शेयर नहीं हुए हैं। फ्रंट कैमरा 16 मेगा पिक्सल का है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, GPS, GLONASS, BDS, Galileo और OZSS शामिल हैं। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

ये भी पढ़ें  Royal Enfield को टक्कर देने लॉन्च हो रही है। Harley-Davidson X440 bike जाने ब्रांडेड फीचर्स
Nothing Phone 3a Lite model, strong battery backup, great features, budget is also cheap, see specifications
Nothing Phone 3a Lite model, strong battery backup, great features, budget is also cheap, see specifications

 

Nothing Phone 3a Lite की ये रहेगी कीमतें

Nothing Phone 3a Lite के 8GB RAM + 128GB इनबिल्ट स्टोरेज की कीमत 25 हजार 600 रुपए के करीब है। 256 GB स्टोरेज में करीब 28,700 रुपए का पड़ेगा। बाजार में यह काले और सफेंद रंग में इस समय बिक रहा है। Nothing Phone 3a Lite का 128GB वर्जन Nothing की ऑनलाइन स्टोर और रिटेल पार्टनर्स पर मिलेगा, जबकि 256GB वेरिएंट सिर्फ कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।

logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now