Weather Today : हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना, देखें आज मौसम कैसा रहेगा

On: October 30, 2025 8:55 AM
Follow Us:
Weather Today: Weather will change again in Haryana, possibility of rain, see how the weather will be today

Weather Today Haryana : हरियाणा में एक बार फिर से मौसम में परिवर्तन होगा। 3 नवंबर को हरियाणा के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना नजर आ रही है। अगर बारिश होती है तो इसके बाद सर्दी की ऑफिशियल शुरुआत हो जाएगी। IMD के अनुसार आगामी तीन दिनों तक मौसम का मिजाज क्या रहेगा, आइए इसके बारे में बताते हैं।

इस समय प्रदेश में सुबह और शाम का अधिकतम तापमान 19 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है। हालांकि दिन में गर्मी महसूस की जा रही है। सुबह के समय प्रदेश में कई जिलों में हल्की धुंध की छटा छाने (Weather Today Haryana) लगी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रहा। यहां न्यूनतम तापमान 17 से 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा है।

Weather Today Haryana : पलवल सबसे गर्म, महेंद्रगढ़ ठंडा जिला

बुधवार को महेंद्रगढ़ हरियाणा का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया तो वहीं पलवल सबसे गर्म जिला रहा, जहां दिन के समय अधिकतम 31.0 डिग्री तक पहुंचा हुआ था। कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि हरियाणा राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 30 अक्टूबर से 2 नवंबर के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के साथ साथ रात्रि के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना हैं।

इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है, जिससे ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में आ रही हैं। इससे तापमान में गिरावट आ रही है। कल यानि 31 अक्टूबर को मौसम बदल सकता है और बादल छाने की संभावना है। इससे तापमान में मामूली गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 3 नवंबर को हरियाणा में हल्की बारिश के आसार हैं।

ये भी पढ़ें  Haryana ka Mausam : हरियाणा में इस बार ठंड तोड़ सकती है 15 सालों का रिकार्ड, प्रदूषण के चलते इन जिलों में ग्रैप-1 लागू

Weather Today Haryana : कई जिलों में प्रदूषण का स्तर (AQI) गंभीर श्रेणी में

हरियाणा में कई जिलों में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंचा हुआ है। सबसे ज्यादा AQI फरीदाबाद में 412 दर्ज किया गया। गुरुग्राम जिले का AQI 324 तक पहुंच गया। अंबाला जिले का सुबह के समय 162 दर्ज किया गया। जींद का AQI भी 200 से ऊपर रहा।

logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

PM Kisan Yojana Rules: Now, the 22nd installment will be credited to the accounts of these farmers who farm for others. Learn what the scheme rules say.

PM Kisan Yojana Rules : अब इन किसानों के खाते में आएगी 22वीं किस्त, जो दूसरों के यहां करते हैं खेती? जानें क्या कहते हैं योजना के नियम

Farmer Digital ID: Before receiving the 22nd installment of PM Kisan, every beneficiary farmer will have to get this work done.

Farmer Digital ID : PM किसान की 22वीं किस्त लेने से पहले, हर लाभार्थी किसान को करवाना होगा ये काम

Today's weather Dry cold will continue for 5 more days, after which there will be relief, fog will prevail, see the weather forecast.

Today weather : 5 दिन और झेलनी होगी सूखी ठंड, इसके बाद राहत, धुंध छाएगी, देखें मौसम का पूर्वानुमान

Weather update Haryana Possibility of rain again in Haryana, Meteorological Department issued alert, see forecast

Weather update Haryana : हरियाणा में फिर से बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें पूर्वानुमान

Farmers Unique ID: Haryana government will now create unique IDs for farmers, they will get the benefit of every government scheme.

Farmers Unique ID : हरियाणा सरकार किसानों की बनाएगी अब यूनिक आईडी, हर सरकारी योजना का मिलेगा फायदा

Haryana weather Cold day alert in 12 cities including Hisar, Fatehabad, Charkhi Dadri, Ambala in Haryana, know what the weather will be like in future

Haryana weather : हरियाणा में हिसार, फतेहाबाद, चरखी दादरी, अंबाला समेत 12 शहरों में कोल्ड डे अलर्ट, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम