Lado Lakshmi Rule Change : लाडो लक्ष्मी योजना एप में बदला नियम, 1 लाख 40 हजार नहीं, अब केवल एक लाख वार्षिक आय वालों के हो रहे आवेदन

On: October 29, 2025 1:54 PM
Follow Us:
Lado Lakshmi Rule Change Rules have changed in the Lado Lakshmi Yojana app, instead of 1.4 lakh, only those with an annual income of 1 lakh are now applying.

Lado Lakshmi Rule Change : हरियाणा में हाल ही में लाँच हुई लाडो लक्ष्मी योजना के नियमों में बदलाव हो गया है। जी हां। कल तक लाडो लक्ष्मी योजना एप पर 1 लाख 40 हजार सालाना आय वाली महिलाओं के भी आवेदन हो रहे थे और उन्हें पात्र दिखाया जा रहा था लेकिन अब केवल 1 लाख तक की वार्षिक आय वाली महिलाओं के ही आवेदन हो रहे हैं। लाडो लक्ष्मी योजना एप में मंगलवार से यह अचानक नया बदलाव देखने को मिला।

लाडो लक्ष्मी योजना एप में इस नए बदलाव (Lado Lakshmi scheme Rule Change) के बाद 1 लाख से ज्यादा आय वाली महिलाओं के आवेदन अब धड़ा-धड़ रिजेक्ट हो रहे हैं। हालांकि जिन महिलाओं के आवेदन पहले ही हो चुके हैं, उनको लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है लेकिन जिन महिलाओं की सालाना आय 1 लाख से 1 लाख 40 हजार के बीच है, वह एप में अपना स्टेट्स चेक कर लें, ताकि पता चल सके कि आवेदन अप्रूव हो गया है या फिर रिजेक्ट हो गया है।

Lado Lakshmi Rule Change : आवेदन करते समय आ रहा एरर, लिखा आप योजना के पात्र नहीं

अब लाडो लक्ष्मी योजना एप पर एक लाख रुपए सालाना से ज्यादा आय दर्ज करने वाली महिलाओं के आवेदन करते ही इसमें एरर आ रहा है कि आप योजना के लिए पात्र नहीं हैं, क्योंकि आपके परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपए से अधिक है। इस बदलाव (Lado Lakshmi Rule Change) से अब महिलाएं दोहरा असमंजस बन गया है। पहला जिनकी आय एक लाख से अधिक है, वे आवेदन नहीं कर पा रहीं, वहीं 1.40 लाख आय वाले परिवारों की वे महिलाएं, जिन्होंने सोमवार तक आवेदन कर दिया था, अब इस डर में हैं कि कहीं उनका आवेदन रिजेक्ट न हो जाए।

ये भी पढ़ें  G RAM G Scheme : योजना के तहत सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड, जानिए पूरी जानकारी
Lado Lakshmi Rule Change: Rules have changed in the Lado Lakshmi Yojana app, instead of 1.4 lakh, only those with an annual income of 1 lakh are now applying.
Lado Lakshmi Rule Change: Rules have changed in the Lado Lakshmi Yojana app, instead of 1.4 lakh, only those with an annual income of 1 lakh are now applying.

 

लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन करने वाली महिला सावित्री, सोनिया, आरजू, पूजा, नीरू ने कहा कि सरकार ऑनलाइन सिस्टम में उलझा रही है। पहले 1.40 लाख रुपए सालाना इनकम के साथ फार्म भरवाए। जो इस कैटेगरी में महिलाएं आती थी, वह डॉक्यूमेंट तैयार कराने में जुट गई। कई-कई दिन तक धक्के खाने के बाद डॉक्यूमेंट तैयार हुए और आवेदन करने लगी तो आवेदन (Lado Lakshmi Rule Change) नहीं हो रहे, जिससे परेशानी झेलनी पड़ रही है। सरकार की सुविधा मिलने से पहले असुविधाएं ज्यादा मिल रही है।

इस मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी सीमा रानी का कहना है कि फिलहाल इस तरह का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। एप मुख्यालय स्तर से ही ऑपरेट होता है। विभाग की गाइडलाइन के अनुसार काम किया जा रहा है। तेजी से आवेदन लिए जा रहे हैं।

logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now