Kurukshetra Phulera Special Train : खाटू श्याम के लिए चली 2 ट्रेन, 8 जिलों को फायदा, देखें टाइम टेबल, देवउठनी एकादशी के उपलक्ष्य में चलाई

On: October 29, 2025 11:26 AM
Follow Us:
Kurukshetra Phulera Special Train Train starts from Kurukshetra Kaithal Jind to Khatu Shyam

Kurukshetra Phulera Special Train : हरियाणा में छह जिलों जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक, झज्जर, नारनौल, गुरुग्राम जिले के खाटू श्याम श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने कुरुक्षेत्र से खाटू श्याम के लिए दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। देव उठनी एकादसी के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं (Khatu shyam special train) की डिमांड पर चलने वाली ये दो स्पेशल कुरुक्षेत्र-फुलेरा-कुरुक्षेत्र ट्रेन (Kurukshetra Phulera Special Train) अप-डाउन के चार-चार चक्कर लगाएंगी।

हजारों श्रद्धालुओं को ट्रेन चलने से फायदा मिलेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के PRO शशि किरण ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इन स्पेशल ट्रेनों का संचानल 30 अक्तूबर से 3 नवंबर तक होगा। कुरुक्षेत्र -फुलेरा-कुरुक्षेत्र एवं फुलेरा-शकूरबस्ती-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

Kurukshetra Phulera Special Train : यह रहेगी टाइम टेबल

कुरुक्षेत्र -फुलेरा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन नंबर 09711 कुरुक्षेत्र से रात को 11 बजकर 30 मिनट पर चलेगी, जो कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, झज्जर, नारनौल, गुरुग्राम होते हुए सुबह साढ़े 8 बजे फुलेरा पहुंचाएगी। इसके बाद ट्रेन नंबर 09712, फुलेरा-कुरुक्षेत्र अनारक्षित स्पेशल ट्रेन फुलेरा से सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर चलेगी, जो गुरुग्राम, नारनौल, झज्जर, रोहतक, जुलाना, जींद, नरवाना, कैथल होते हुए कुरुक्षेत्र करीब रात को 8 बजे पहुंचेगी।

Kurukshetra Phulera Special Train stopage : इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

कुरुक्षेत्र के बाद कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, नीमकाथाना, कावट, श्रीमाधोपुर, रींगस व रेनवाल स्टेशनों पर इन स्पेशल ट्रेनों का ठहराव होगा। रेलसेवा में साधारण श्रेणी के कुल 18 डिब्बे होंगे।

Phulera Shkoorbasti Special Train : दूसरी स्पेशल ट्रेन की यह रहेगी टाइमिंग

ये भी पढ़ें  Solar Expressway : इस प्रदेश में बन रहा देश का पहला Solar Expressway, जानिए यहां गाड़ियों को क्या-क्या मिलेगी सुविधाएं

ट्रेन 09713, फुलेरा-शकूर बस्ती अनारक्षित स्पेशल ट्रेन फुलेरा से सुबह 10 बजकर 40 बजे चलेगी, जो दोपहर बाद साढ़े 4 बजे शकूर बस्ती पहुंचेगी। ट्रेन 09714, शकूरबस्ती -फुलेरा अनारक्षित ट्रेन शकूर बस्ती से शाम 7 बजे रवाना होकर रात 2:30 बजे फुलेरा पहुंचेगी। यह ट्रेन रेनवाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, डाबला, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, गुड़गांव, एवं दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी। रेलसेवा में साधारण श्रेणी के कुल 14 डिब्बे होंगे।

देखें पूरी टाइमटेबल 

Kurukshetra Phulera Special Train: Train starts from Kurukshetra Kaithal Jind to Khatu Shyam
Kurukshetra Phulera Special Train: Train starts from Kurukshetra Kaithal Jind to Khatu Shyam
logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Transport AI New Vision: AI has brought this great feature to prevent road accidents and pollution, the Transport Department has released a new vision.

Transport AI New Vision : सड़क हादसों और प्रदूषण को रोकने में AI लाया है ये शानदार फिचर, परिवहन विभाग ने जारी किया नया विजन

Holi Special Train: Indian Railways announces Holi special for rail passengers, trains cancelled due to fog will resume

Holi Special Train : होली पर रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने की घोषणा, कोहरे की वजह से रद्द हुई ट्रेनें होंगी फिर से शुरू

Salim Khan: Salman Khan's father suddenly falls ill and is hospitalized! Find out which of his films were hits here.

salim khan : सलमान खान के पिता के बिगड़ी अचानक तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती ! जानिए यहां उनकी कौनसी फिल्में रही हिट

Trisha: Actress Trisha Krishnan enraged by this statement of BJP leader, even the lawyer came forward in support.

trisha : बीजेपी नेता के इस बयान से भड़की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन, वकील भी उतरे स्पोर्ट में

Jind Education: Students taking admission in other schools after 10th will have to deposit their tablets.

Jind Education : 10वीं के बाद दूसरे स्कूल में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को जमा करवाने होंगे टैब

Kalka-Shimla Expressway: Air brake system introduced in Kalka-Shimla Express, now passengers will get safety and travel enjoyment.

Kalka-Shimla Expressway : कालका-शिमला एक्सप्रेस में एयर ब्रेक सिस्टम शुरू, मिलेगी अब यात्रियों को सेफ्टी और यात्रा आनंद