Gold Silver Price Today : देश में सोना-चांदी के भाव जितनी तेजी से ऊपर गए थे, उससे कहीं ज्यादा तेजी से नीचे की तरफ आ रहे हैं। प्रतिदिन 3 से 4 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिल रही है। आज भी सोना करीब 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमतों में 4 हजार के करीब गिरावट देखने को मिली है। आज यानि 29 अक्तूबर 2025 को सोना-चांदी (29 october gold silver price) की क्या कीमतें रही, आइए विस्तार से बताते हैं।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक बुधवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 21 हजार रुपए से कम होकर 1 लाख 18 हजार 43 रुपए प्रति 10 ग्राम (Gold Silver Price Today) हो गई। चांदी की कीमतें भी 1 लाख 45 हजार रुपए प्रति किलोग्राम से कम होकर 1 लाख 41 पर आ गई है। सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट से कुछ ही दिनों में सोना-चांदी आम आदमी की पहुंच में आ जाएगा। इससे ग्राहकों में जहां खुशी का माहौल है तो वहीं मुनाफाखोर और स्टॉक किए हुए निवेशक चिंता ग्रस्त दिखाई दे रहे हैं।
27 October Gold Silver price in India सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है
शुद्धता आज के भाव (Sona Chandi Bhav)
सोना 24K 118043 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 K 117570 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 K 108127 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 K 88532 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 K 69055 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 141896 रुपये प्रति किलोग्राम
अगर बात करें अखिल भारतीय सर्राफा संघ की तो इसके अनुसार (Gold Silver Price Today) दिल्ली में सोने के भाव 1,21,800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक रहे और चांदी के भाव 1,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) दर्ज किए गए। हरियाणा में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 20 हजार 970 प्रति 10 ग्राम रही। वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1 लाख 10 हजार 900 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। चांदी की कीमत 1 लाख 51 हजार रुपए प्रति किलोग्राम रही।














