Agriculture News : हरियाणा में गेहूं की बिजाई आज से शुरू, DAP की किल्लत, TCP विकल्प, देखें किसमें कितने पोषत तत्व

On: October 25, 2025 9:07 PM
Follow Us:
Agriculture News Wheat sowing begins today in Haryana, DAP shortage, TCP alternatives, see which one contains how many nutrients

Agriculture News : हरियाणा में गेहूं की फसल की बिजाई का सीजन शनिवार से शुरू हो गया है। लेकिन किसानों को डीएपी (DAP) खाद नहीं उपलब्ध हो रही है। जींद जिले की बात करें तो जिले में रबी सीजन के लिए 27 हजार एमटी डीएपी की जरूरत है। जबकि अब तक 11700 एमटी डीएपी खाद ही जिले में पहुंची है। फिलहाल डीलर्स के पास डीएपी की उपलब्धता कम है। कृषि विभाग किसानों को डीएपी (DAP) के विकल्प के तौर पर टीएसपी (TSP) यानि ट्रिपल सुपरफास्फेट का प्रयोग करने की सलाह दे रहे हैं।

कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टीएसपी (TSP) में भी डीएपी की तरफ फास्फोरस होता है। लेकिन किसान डीएपी को ही प्राथमिकता दे रहे हैं। जिले में दीवाली से पहले दो हजार एमटी डीएपी खाद पहुंची थी। उसके बाद से कोई रैक नहीं आया है। जिला कृषि उप निदेशक की तरफ से मुख्यालय डीएपी (DAP) की डिमांड भेजी हुई है। लेकिन कब तक रैक पहुंचेगा, इसकी जानकारी नहीं है। जिले में दो लाख हेक्टेयर से ज्यादा में गेहूं की (Agriculture News) फसल की बिजाई होगी। प्रति एकड़ गेहूं की बिजाई के साथ 50 किलो डीएपी डाला जाता है।

Agriculture News : कौन सी खाद में कितने पोषक तत्व DAP Vs TSP

  • डीएपी में 46 प्रतिशत फास्फोरस और 18 प्रतिशत नाइट्रोजन होते हैं, जो प्रारंभिक पौध वृद्धि के लिए जरूरी हैं।
  • टीएसपी में 46 फास्फोरस होता है, लेकिन नाइट्रोजन नहीं है। इसलिए गेहूं की बिजाई में टीएसपी के साथ यूरिया डालने की जरूरत है। जिससे नाइट्रोजन की पूर्ति होती है।
  • एसएसपी (सिंगल सुपर फास्फेट) में फास्फोरस के साथ-साथ गंधक और कैल्शियम भी होते हैं, जो मिट्टी की गुणवत्ता को सुधारते हैं।
ये भी पढ़ें  Farmer Digital ID : PM किसान की 22वीं किस्त लेने से पहले, हर लाभार्थी किसान को करवाना होगा ये काम

कृषि विभाग के क्वालिटी कंट्रोलर इंस्पेक्टर नरेंद्र पाल ने बताया कि जिले में फिलहाल टीएसपी (TSP) और डीएपी (DAP) का कुल पांच हजार एमटी स्टाक (Agriculture News) उपलब्ध है। किसान डीएपी की जगह टीएसपी (DAP vs TSP) का प्रयोग करें। डीएपी की तरह ही टीएसपी में भी फास्फोरस होता है। डीएपी की डिमांड भेजी हुई है।

 

 

logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

PM Kisan Yojana Rules: Now, the 22nd installment will be credited to the accounts of these farmers who farm for others. Learn what the scheme rules say.

PM Kisan Yojana Rules : अब इन किसानों के खाते में आएगी 22वीं किस्त, जो दूसरों के यहां करते हैं खेती? जानें क्या कहते हैं योजना के नियम

Farmer Digital ID: Before receiving the 22nd installment of PM Kisan, every beneficiary farmer will have to get this work done.

Farmer Digital ID : PM किसान की 22वीं किस्त लेने से पहले, हर लाभार्थी किसान को करवाना होगा ये काम

Today's weather Dry cold will continue for 5 more days, after which there will be relief, fog will prevail, see the weather forecast.

Today weather : 5 दिन और झेलनी होगी सूखी ठंड, इसके बाद राहत, धुंध छाएगी, देखें मौसम का पूर्वानुमान

Weather update Haryana Possibility of rain again in Haryana, Meteorological Department issued alert, see forecast

Weather update Haryana : हरियाणा में फिर से बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें पूर्वानुमान

Farmers Unique ID: Haryana government will now create unique IDs for farmers, they will get the benefit of every government scheme.

Farmers Unique ID : हरियाणा सरकार किसानों की बनाएगी अब यूनिक आईडी, हर सरकारी योजना का मिलेगा फायदा

Haryana weather Cold day alert in 12 cities including Hisar, Fatehabad, Charkhi Dadri, Ambala in Haryana, know what the weather will be like in future

Haryana weather : हरियाणा में हिसार, फतेहाबाद, चरखी दादरी, अंबाला समेत 12 शहरों में कोल्ड डे अलर्ट, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम