Haryana ka Mausam : हरियाणा में इस बार ठंड तोड़ सकती है 15 सालों का रिकार्ड, प्रदूषण के चलते इन जिलों में ग्रैप-1 लागू

On: October 15, 2025 8:27 AM
Follow Us:
Haryana Cold wave hits, Grape 1 implemented, smog increases

Haryana ka Mausam : हरियाणा में समय से पहले ठंड की आहट हो गई है मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बार ठंड पिछले 15 सालों का रिकार्ड तोड़ सकती है, क्योंकि अक्तूबर महीने में ही रात का तापमान 16 डिग्री के करीब गया है नवंबर महीने में तापमान 16 डिग्री के आसपास पहुंचता था हालांकि दिन में अभी भी गर्मी महसूस की जा रही है लेकिन आगामी कुछ दिनों में मौसम में परिवर्तन (Haryana ka Mausam) देखने को मिलेगा वहीं प्रदूषण का स्तर भी अब बढ़ने लगा है, इसलिए NCR में ग्रैप-1 लागू कर दिया गया है

बता दें कि पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ् के चलते प्रदेश भर में 30 एमएम के करीब बारिश हुई थी इसके बाद से ही रात का तापमान लगातार गिरता जा रहा है अब न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री चुका है अगर चार से पांच डिग्री और तापमान नीचे इस माह गया तो यह 15 साल का सबसे न्यूनतम तापमान होगा इससे पहले 2010 में अक्तूबर माह में तापमान 10 डिग्री था

Haryana ka Mausam : पहाड़ों में बारिश का असर, मैदानी इलाकों पर 

मौसम वैज्ञानिक डॉ. शिवेंद्र सिंह के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद उत्तर-पश्चिम हवाओं के कारण हिसार और गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा, जिससे ठंड (Haryana ka Mausam change)का एहसास हो रहा है। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो नूंह में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

यमुनानगर में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 6 डिग्री कम है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह मौसम सरसों की फसलों की बुआई के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। किसानों को इस मौसम में सरसों की अच्छी किस्म की बुआई करनी चाहिए, ताकि पैदावार अच्छी हो।

ये भी पढ़ें  Haryana Milk producing societies : हरियाणा में गांव के दरवाजे तक पहुंचेगा रोजगार, खोली जाएंगी दुग्ध उत्पादक सोसायटी, देखें पूरी जानकारी

Mausam Update Grap-1 : दिल्ली NCR में ग्रैप-1 लागू

दिवाली के आसपास आबोहवा खराब होने लगती है और इसमें प्रदूषण के कण (Haryana ka Mausam) बढ़ जाते हैं, क्योंकि नमी के कारण मौसम इस मिजाज का हो जाता है कि प्रदूषण के महीन कण तो आसमान में जा पाते हैं और ही जमीन पर, ये हवा में तैरते रहते हैं, इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है और आंखों में जलन होने लगती है। दिल्ली एनसीआर में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ओर से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के पहले चरण को लागू कर दिया है।

ग्रेप के पहले चरण में धूल उड़ाने वाली गतिविधियों से बचना, कचरा न जलाना और सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करना उपाय करने होंगे। जब एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 201 से 300 के बीच पहुंच जाता है तो ग्रेप का पहला चरण लागू होता है।

logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

PM Kisan Yojana Rules: Now, the 22nd installment will be credited to the accounts of these farmers who farm for others. Learn what the scheme rules say.

PM Kisan Yojana Rules : अब इन किसानों के खाते में आएगी 22वीं किस्त, जो दूसरों के यहां करते हैं खेती? जानें क्या कहते हैं योजना के नियम

Farmer Digital ID: Before receiving the 22nd installment of PM Kisan, every beneficiary farmer will have to get this work done.

Farmer Digital ID : PM किसान की 22वीं किस्त लेने से पहले, हर लाभार्थी किसान को करवाना होगा ये काम

Today's weather Dry cold will continue for 5 more days, after which there will be relief, fog will prevail, see the weather forecast.

Today weather : 5 दिन और झेलनी होगी सूखी ठंड, इसके बाद राहत, धुंध छाएगी, देखें मौसम का पूर्वानुमान

Weather update Haryana Possibility of rain again in Haryana, Meteorological Department issued alert, see forecast

Weather update Haryana : हरियाणा में फिर से बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें पूर्वानुमान

Farmers Unique ID: Haryana government will now create unique IDs for farmers, they will get the benefit of every government scheme.

Farmers Unique ID : हरियाणा सरकार किसानों की बनाएगी अब यूनिक आईडी, हर सरकारी योजना का मिलेगा फायदा

Haryana weather Cold day alert in 12 cities including Hisar, Fatehabad, Charkhi Dadri, Ambala in Haryana, know what the weather will be like in future

Haryana weather : हरियाणा में हिसार, फतेहाबाद, चरखी दादरी, अंबाला समेत 12 शहरों में कोल्ड डे अलर्ट, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम