15 October Gold Silver rate : इतिहास के शिखर पर पहुंचे सोना-चांदी के रेट, इस साल सोना ₹49,990 और चांदी ₹92,083 महंगी हुई, देखें आज के रेट

On: October 15, 2025 6:01 AM
Follow Us:
18 October Gold Silver rate: Gold and silver rates reach historic highs, this year gold became costlier by ₹49,990 and silver by ₹92,083

15 October Gold Silver rate : देश भर में सोनाचांदी के रेटों ने मार्केट में भूचाल ला दिया है। इतिहास के शिखर पर सोनाचांदी के रेट पहुंच गए है। दिनप्रतिदन महंगे हो रहे सोनाचांदी ने आम आदमी से लेकर बिजनेसमेन तक को सोचने पर मजबूर कर दिया है। पहले होता था कि एक दिन में सोनाचांदी के रेट 200 से 500 रुपए तक बढ़ते थे लेकिन अब प्रतिदिन 2 हजार से ज्यादा के रेट बढ़ रहे हैं। इससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मार्केट पर असर दिख रहा है। आज सोनाचादी के क्या रेट रहे, इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं। वहीं इस साल सोनाचांदी कबकब कितने रुपए बढ़ा, यह भी बता देते हैं।

शुरुआत में बताते हैं इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार सोनाचांदी के रेट क्या रहे। आज यानि 15 अक्तूबर को 24 कैरेट सोने (15 October Gold Silver rate) की कीमत 1,26,152 प्रति 10 ग्राम हो गई। चांदी का रेट भी 1,78,100 प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। यह अब तक का सर्वाधिक है। अब बात करें अखिल भारतीय सर्राफा संघ की तो इसके मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें पहली बार 1,30,000 रुपये रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंची और चांदी का रेट भी 1 लाख 85 हजार रुपए प्रति किलो रहा। इसमें सभी तरह के टैक्स शामिल हैं।

IBJA के अनुसार जानिए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

आज का सोने-चांदी का भाव :- (Gold, Silver Rate Today)

  • शुद्धता              –सुबह के रेट
  • सोना 24 कैरेट   126152 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट   125647 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट   115555 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट   94614 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट   73799 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चांदी 999         178100 रुपये प्रति किलोग्राम
ये भी पढ़ें  aaj ka sone ka bhav : सोना चांदी की रफ्तार पर लगे ब्रेक, देखें आज 26 दिसंबर 2025 का ताजा भाव

ये भी जानें कि क्यों बढ़ रहे हैं सोनाचांदी के (15 October Gold Silver rate) भाव

  1. अंतराष्ट्रीय एनालिसिसकों का मानना है कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव के कारण सुरक्षित निवेश की मांग में वृद्धि हुई।
  2. व्यापारियों ने सर्राफा कीमतों में तेज वृद्धि का श्रेय त्योहारी और शादी-ब्याह के मौसम से पहले आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की निरंतर मांग और साथ ही मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में आई कमजोरी को भी दिया, जो 12 पैसे गिरकर 88.80 के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया।
  3. त्योहारी सीजन में डिमांड बढ़ी : दिवाली-धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इसलिए सोनाचांदी की डिमांड बढ़ने के कारण भी वृद्धि का कारण माना जा रहा है।
  4. केंद्रीय बैंकों की खरीदारी : दुनिया के बड़े बैंक डॉलर पर निर्भरता कम करना चाहते हैं। इसलिए वे अपने खजाने में सोने का हिस्सा लगातार बढ़ाते जा रहे हैं। यह भी एक बड़ा कारण माना जा रहा है।

इस साल सोना और चांदी के रेट कितने बढ़े, डिटेल (15 October Gold Silver rate) से देखें

साल 2025 में सोना और चांदी की कीमतों में काफी उछाल देखने को मिला। 1 जनवरी 2025 को सोना की कीमत 76 हजार 162 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। अब यह 1 लाख 26 हजार 152 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। चांदी का रेट 1 जनवरी 2025 को 86 हजार 17 रुपए था, जो आज 1 लाख 78 हजार रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है। गोल्डमेन की एक रिपोर्ट की मानें तो इस साल के अंत तक सोने के रेट 1 लाख 55 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकते हैं।

ये भी पढ़ें  SBI ATM Fees hike : ATM को लेकर SBI ग्राहकों के लिए बुरी खबर, बढ़ा इतना ट्रांजैक्शन चार्ज
15 October Gold Silver rate : सोना खरीद रहे हैं तो ये 2 बातें जरूर रखें ध्यान
  • सोना हमेशा सर्टिफाइड ही खरीदें। इस पर ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हो। हॉलमार्किंग से ही पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।
  • जिस दिन भी सोना खरीदने जा रहे हो, उस दिन की कीमत जरूर चेक करें। इसके लिए इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट समेत दूसरी वेबसाइट से क्रॉस चेक करें। वजन सही से करवाएं।

logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now