New District Haryana : हरियाणा में 1 नवंबर को होगी 23वां जिला की घोषणा, गोहाना, हांसी, डबवाली समेत 10 आए हैं प्रस्ताव

On: October 12, 2025 10:37 AM
Follow Us:
New District Haryana 1 November 23rd district, 10 proposals have come including Gohana, Hansi, Dabwali

New District Haryana : एक नवंबर को हरियाणा-डे पर नया जिला बनाने की घोषणा होने जा रही है। नया जिला बनने के साथ ही प्रदेश में 23 जिले हो जाएंगे। गोहाना, हांसी, डबवाली समेत 10 कस्बों के प्रस्ताव जिला बनाने को लेकर आए हैं। हालांकि एक जिले की ही घोषणा अभी की जाएगी। इसके बाद दो और नए जिले जनगणना के बाद बन सकते हैं।

सरकार के पास जो 10 जिले बनाने (New District Haryana) के प्रस्ताव आए हैं, इनमें सफीदों, हांसी, गोहाना, बरवाला, नारायणगढ, असंध, पटौदी, पिहोवा, डबवाली के नाम शामिल हैं। फिलहाल तो हांसी, डबवाली और गोहाना में से ही एक जिला बनने की संभावना है। बाकी को लेकर जनगणना के बाद फैसला लिया जाएगा।

नया जिला बनाने को लेकर क्षेत्रफल से लेकर आबादी और तहसीलों की संख्या के पैमाने फिक्स किए हुए हैं। जिला बनने के लिए कम से कम 80 हजार हैक्टेयर का क्षेत्रफल होना जरूरी है। आबादी भी चार लाख से ज्यादा होनी चाहिए। सरकार के पास 10 नए जिले 14 सब डिवीजन, 4 तहसील और 27 उप-तहसील बनाने को लेकर प्रस्ताव (New District Haryana) मिले हैं।

New District Haryana : जिला बनाने के लिए ये है शर्तें

  • जिला बनाने के लिए 125 से 200 गांव होने चाहिएं।
  • एक से तीन तहसील या उपतहसील हों।
  • दूसरे जिला मुख्यालय से 25 से 40 किलोमीटर की दूरी।
  • आबादी चार लाख से अधिक होनी चाहिए।
  • क्षेत्रफल 80 हजार हैक्टेयर से अधिक होना चाहिए।
  • एक या दो उपमंडल हो

Haryana New Tehsil : तहसील बनाने के लिए ये है सरकार की शर्त

  • 20 या इससे अधिक गांव हों।
  • उपमंडल से कम से कम 15 किलोमीटर की दूरी हो।
  • 15 हजार हैक्टेयर क्षेत्रफल हो।
  • 2 उपतहसील हों।
  • 80 हजार से ज्यादा जनसंख्या हो।
  • 5 से अधिक पटवार सर्कल हों।
ये भी पढ़ें  Haryana illegal colony : प्रदेश सरकार ने किया बड़ा एलान, सात शहरों में 23 अवैध कॉलोनी होगी नियमित; मिलेंगी अब ये सुविधाएं

Haryana New Subdivision : उपमंडल बनाने को ये है शर्त

  • कम से कम 40 गांव होने चाहिएं।
  • जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी हो।
  • कम से कम 15 हजार हैक्टेयर क्षेत्रफल हो।
  • एक से अधिक तहसील या उप तहसील हो।
  • कम से कम 15 पटवार सर्कल होने चाहिएं।
  • कम से कम अढाई लाख की जनसंख्या हो।
logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Jind Civil Hospital: Strict instructions to doctors at the Civil Hospital: Medicines must be clearly written on patients' prescriptions.

Jind Civil Hospital : नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों को सख्त निर्देशः मरीजों की पर्ची पर दवाईयों का नाम लिखना होगा साफ

Jind Traffic Police: From January till now, the police has issued 3328 challans and collected a fine of Rs 80,98,700.

Jind Traffic Police :  जनवरी से अब तक पुलिस ने 3328 चालान करके 80,98,700 रुपये जुर्माना

Jind sewerage connections: 41 crore 90 lakh 37 thousand rupees are outstanding for 54202 drinking water and sewerage connections in Jind district, the screws will be tightened.

Jind sewerage connections : जींद जिले में 54202 पेयजल व सीवरेज कनेक्शनों का 41 करोड़ 90 लाख 37 हजार रुपये बकाया, कसेगा शिकंजा

Sushila Chahal: City councillors Sushila Chahal, Satpal Kundu and Geeta's membership terminated, they will not be able to contest elections for four and a half years.

Sushila Chahal : नगर पार्षद सुशीला चहल, सतपाल कुुंडू और गीता की सदस्यता खत्म, साढ़े 4 साल नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

Auditorium, library, food market to be built near Rani Talab in Jind, Gurugram agency to prepare DPR

Jind Rani Talab : जींद में रानी तालाब के पास आडिटोरियम, लाइब्रेरी, फूड मार्केट बनेगी, गुरुग्राम की एजेंसी तैयार करेगी डीपीआर

Jind Civil Medical: TB testing is not being done in the modern way in the civil hospital – CB-NET machine is gathering dust, the cartridge of the machine is exhausted.

Jind Civil Medical : नागरिक अस्पताल में आधुनिक तरीके से नहीं हो रही टीबी जांच-सीबी-नेट मशीन फांक रही धूल, मशीन की कार्ट्रिज खत्म