IPS Suside case update : हरियाण में IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड मामला लगातार हाई प्रोफाइल होता जा रहा है। मामले में सियासी पारा भी चरम पर पहुंच गया है। अभी तक मृतक आईपीएस पूरन कुमार के शव का पोस्टमार्टम भी नहीं हुआ है। मामले में आईपीएस अधिकारियों पर गाज गिरनी शुरू हो चुकी है। एफआईआर में दर्ज नामों में से SP नरेंद्र बिजारनिया को रोहतक एसपी के पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह दूसरे एसपी IPS सुरेंद्र भौरिया को लगाया गया है।
वहीं डीजीपी (DGP) बदले जाने की भी संभावनाएं तेज होती जा रही हैं। मृतक के परिवार वालों के आरोप हैं कि शव का जबरदस्ती पोस्टमार्टम करवाने के लिए डेड बॉडी को चंडीगढ़ पीजीआई ले जाया गया है। आज उनके शव का पोस्टमार्टम हो सकता है।
IPS Suside case update : 14 अधिकारियों के खिलाफ दर्ज किया गया है केस
बताते चलें कि आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार सुसाइड (IPS Suside case update) मामले में 14 आईपीएस, रिटायर्ड आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। इनमें डीजीपी शत्रुजीत कपूर का नाम भी शामिल है। मृतक वाई पूरन कुमार की पत्नी IAS अमनीत पी कुमार ने डीजीपी शत्रुजीत कपूर और रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजारनिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी और बाकी अधिकारियों के खिलाफ भी शिकायत देकर जांच की मांग सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) से की थी।
इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने सुसाइड नोट को आधार बनाकर 14 अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी। FIR में सभी के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने BNS की धारा 108, 3(5), 3(1)(R) और SC, ST एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
- हरियाणा के इन अधिकारियों पर हुआ है केस दर्ज
- 1. शत्रुजीत कपूर, डीजीपी हरियाणा
- 2. अमिताभ ढिल्लों, एडीजीपी
- 3. संजय कुमार, ADGP, 1997 बैच
- 4. पंकज नैन, IGP 2007 बैच
- 5. कला रामचंद्रन, IPS, 1994 बैच
- 6. संदीप खिरवार, IPS 1995 बैच
- 7. सिबाश कविराज, IPS 1999 बैच
- 8. मनोज यादव, पूर्व DGP, IPS 1988 बैच
- 9. पीकेअग्रवाल, पूर्व डीजीपी, IPS 1988 बैच
- 10. टीवीएसएन प्रसाद, IAS 1988 बैच
- 11. नरेंद्र बिजारणिया, SP रोहतक
- 12. राजीव अरोड़ा, पूर्व एसीएस
- 13. कुलिवंदर सिंह, IG मधुवन
- 14. माटा रवि किरन, ADGP, करनाल रेंज














trisha : बीजेपी नेता के इस बयान से भड़की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन, वकील भी उतरे स्पोर्ट में