9 January sona chandi k bhav : सोने चांदी की कीमतों में गिरावट, देखें आज के ताजा भाव

On: January 9, 2026 7:53 AM
Follow Us:
9 January sona chandi k bhav gold silver price today update

9 January sona chandi k bhav : सोने चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्थितियां सोने चांदी की कीमतों पर असर डालती हैं। वर्तमान में अमेरिका और वेनेजुएला के साथ हुए हालातों के मद्देनजर कीमतें अस्थायी हैं। आइए जानते हैं 9 जनवरी 2026 को सोना चांदी की कीमतें क्या रही।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज यानि शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 35 हजार 773 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। गुडरिटर्न्स वेबसाइट जो, एक दिन पहले तक 1 लाख 40 हजार रुपए के आसपास 24 कैरेट गोल्ड के प्राइस (sona chandi k bhav) दिखा रही थी, उस पर भी 1 लाख 38 हजार 140 रुपए प्रति 10 ग्राम सोने का भाव आज हो गया है। दिल्ली सर्राफा बाजार में प्योर गोल्ड का रेट 1,40,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) आ गया है।

9 January sona chandi k bhav : IBJA पर सोने का भाव(Gold Rate Today)

शुद्धता                सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट     135773 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट     135229 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट     124368 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट     101830 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट     79427 रुपये प्रति 10 ग्राम

9 जनवरी 2026 चांदी के भाव (sona chandi k bhav)

9 January Silver Price : सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। आज सुबह चांदी की कीमत कुछ कम हुई। आज के चांदी के भाव (aaj k chandi k bhav) की बात करें तो IBJA के अनुसार 2 लाख 35 हजार 826 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं। गुडरिटर्न्स के अनुसार भारत में आज चांदी का भाव 2,51,900 रुपये प्रति किलो हो गया।

ये भी पढ़ें  Aaj k sona chandi k Bhav : सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, देखें 9 दिसंबर के सोना-चांदी के ताजा भाव

इस माह यानि जनवरी 2026 में चांदी की अधिकतम कीमतें 2 लाख 57 हजार रुपए प्रति किलोग्रात तक पहुंच कर अब वापस नीचे आ रही हैं। सबसे नीचला स्तर फिलहाल चल रहा है जो 2 लाख 35 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर है। हालांकि दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में भी आज 2,51,900 रुपये प्रति किलो का समान भाव देखा गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment