Sona Chandi Rate Today : हरियाणा समेत देश भर में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। देश की विभिन्न प्रसिद्ध वेबसाइट के अनुसार आज यानि 7 नवंबर को हरियाणा, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें क्या रही, इसके बारे में आपको बताते हैं। हालांकि सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों पर निर्भर करता है।
हरियाणा में गुरुग्राम, फरीदाबाद, भिवानी, अंबाला, हिसार, जींद जैसे बड़े शहरों में आज 24 कैरेट सोने (Sona Chandi Rate) का भाव 1 लाख 21 हजार 820 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। हालांकि एक दिन पहले यह 1 लाख 22 हजार 700 रुपए के आसपास था। वहीं चांदी (Today Silver price) की कीमतों की बात करें तो आज यानि 7 नवंबर को चांदी का भाव 1 लाख 51 हजार 900 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया है। वीरवार की तुलना में शुक्रवार को 1000 रुपए के करीब रेट कम हुए हैं।
IBJA के अनुसार बड़े शहरों में ये रहे सोना-चांदी के भाव (Sona Chandi Rate)
इसके अलावा देश की प्रमुख वेबसाइट इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार दिल्ली, मुंबई, पुणे, वडोदरा, बंगलुरू , भोपाल जैसे बड़े शहरों में आज 24 कैरेट सोने (Today Gold Silver Price) की कीमत 1 लाख 20 हजार 670 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। चांदी की कीमत 1 लाख 48 हजार 242 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंची हुई है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक (Sona Chandi Rate) दिल्ली में सोने की कीमत 1 लाख 24 हजार 700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंची है। चांदी की कीमत भी 1 लाख 53 हजार 300 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
ये रहे 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना व चांदी के रेट (7 November Sona Chandi Rate)
- सोने-चांदी की शुद्धता सुबह के रेट
- सोना 24 कैरेट 120670 रुपये प्रति किलोग्राम
- सोना 23 कैरेट 120187 रुपये प्रति किलोग्राम
- सोना 22 कैरेट 110534 रुपये प्रति किलोग्राम
- सोना 18 कैरेट 90503 रुपये प्रति किलोग्राम
- सोना 14 कैरेट 70592 रुपये प्रति किलोग्राम
- चांदी 999 148242 रुपये प्रति किलोग्राम












