7 January 2026 Sona Chandi Price : सोने चांदी की कीमतें लगातार रिकार्ड पर रिकार्ड कायम बर रही हैं। नए साल में फिर से सोना चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला और एक ही दिन में सोना डेढ़ हजार रुपए और चांदी 7 हजार रुपए से ज्यादा महंगी हो गई। आज यानि 7 जनवरी 2026 को सोना चांदी के भाव क्या रहे, आइए बताते हैं।
देश की प्रसिद्ध वेबसाइट इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह मार्केट खुलने के समय 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 36 हजार 660 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई तो वहीं गुड रिटर्न वेबसाइट के अनुसार यह कीमत 1 लाख 38 हजार 980 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में भी तेजी नजर आई और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 41 हजार 500 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
IBJA पर सोने का आज का भाव (Sona Chandi Price)
शुद्धता सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट 136660 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 136112 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 125181 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 102495 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 79946 रुपये प्रति 10 ग्राम
aaj ka chandi ka bhav : आज के चांदी के भाव
7 January 2026 Silver Price : सोने की तरह ही चांदी की कीमतों में भी लगातार तेजी देखी जा रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक चांदी का भाव 2 लाख 43 हजार 150 रुपए प्रति किलोग्राम (Sona Chandi Price) पर पहुंच गया।
एक दिन पहले ही यह 2 लाख 36 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास था। एक ही दिन में चांदी में बूम देखने को मिला। दूसरी प्रसिद्ध वेबसाइट गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार तो चांदी अढाई लाख रुपए प्रति किलो के आंकड़े को क्रॉस कर गई।














