3 November Gold Rate India : सोमवार को देश भर में मार्केट खुलते ही सोना-चांदी (Gold Silver price) की कीमतों में उछाल देखने को मिला। शुक्रवार को मार्केट बंद होते समय सोना-चांदी का जो भाव था, उससे सोमवार को सोना करीब 1 से 2 हजार और चांदी 2 से 3 हजार रुपए तक महंगी हो गई। भविष्य में गोल्ड-सिल्वर के रेट बढ़ेंगे या घटेंगे और विभिन्न वेबसाइटों के अनुसार आज सोना-चांदी के क्या भाव रहे, इसके बारे में आपको बता देते हैं।
इंडियन वेबसाइट गुड रिर्टन के अनुसार आज यानि सोमवार (3 November Gold Rate) को सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला। एक दिन पहले 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 20 हजार 770 रुपए प्रति 10 ग्राम था। आज यह रेट बढ़कर 1 लाख 22 हजार 299 रुपए हो गया है। वहीं चांदी की बात करें तो (3 November Silver price) आज चांदी का भाव 1 लाख 51 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। एक दिन पहले चांदी 1 लाख 49 हजार 125 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही थी।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज (सोमवर) सुबह तक 24 कैरेट सोने (Today Gold rate) की कीमत 1 लाख 20 हजार 770 रुपए प्रति 10 ग्राम नोट की गई जबकि चांदी (Today Silver rate) का भाव 1,49,125 प्रति किलोग्राम रहा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में सोने की कीमत बढ़कर ₹1,25,600 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं। चांदी का भाव घटकर ₹1,53,000 प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गया।
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :(Today Gold, Silver price)
- शुद्धता सुबह के रेट
- सोना 24 कैरेट 120770 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 23 कैरेट 120286 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट 110625 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट 90578 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 14 कैरेट 70651 रुपये प्रति 10 ग्राम
- चांदी 999 149125 रुपये प्रति किलोग्राम
हरियाणा में किस भाव बिक रहा सोना-चांदी (Sona chandi rate Haryana)
हरियाणा की बात करें तो हरियाणा के बड़े शहरों में सोमवार को 24 कैरेट सोने के रेट 1 लाख 23 हजार 340 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे तो वहीं चांदी के रेट 1 लाख 50 हजार 900 रुपए प्रति किलोग्राम रहे। 1 नवंबर के आसपास सोना 1 लाख 23 हजार और चांदी 1 लाख 48 हजार के आसपास बिक रही थी। हरियाणा में (Gold Silver Rate Haryana) सोना-चांदी की कीमतों में स्थिरता देखने को नहीं मिल रही है।














