15 October Gold Silver rate : देश भर में सोना–चांदी के रेटों ने मार्केट में भूचाल ला दिया है। इतिहास के शिखर पर सोना–चांदी के रेट पहुंच गए है। दिन–प्रतिदन महंगे हो रहे सोना–चांदी ने आम आदमी से लेकर बिजनेसमेन तक को सोचने पर मजबूर कर दिया है। पहले होता था कि एक दिन में सोना–चांदी के रेट 200 से 500 रुपए तक बढ़ते थे लेकिन अब प्रतिदिन 2 हजार से ज्यादा के रेट बढ़ रहे हैं। इससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मार्केट पर असर दिख रहा है। आज सोना–चादी के क्या रेट रहे, इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं। वहीं इस साल सोना–चांदी कब–कब कितने रुपए बढ़ा, यह भी बता देते हैं।
शुरुआत में बताते हैं इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार सोना–चांदी के रेट क्या रहे। आज यानि 15 अक्तूबर को 24 कैरेट सोने (15 October Gold Silver rate) की कीमत ₹1,26,152 प्रति 10 ग्राम हो गई। चांदी का रेट भी ₹1,78,100 प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। यह अब तक का सर्वाधिक है। अब बात करें अखिल भारतीय सर्राफा संघ की तो इसके मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें पहली बार 1,30,000 रुपये रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंची और चांदी का रेट भी 1 लाख 85 हजार रुपए प्रति किलो रहा। इसमें सभी तरह के टैक्स शामिल हैं।
IBJA के अनुसार जानिए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।
आज का सोने-चांदी का भाव :- (Gold, Silver Rate Today)
- शुद्धता –सुबह के रेट
- सोना 24 कैरेट 126152 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 23 कैरेट 125647 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट 115555 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट 94614 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 14 कैरेट 73799 रुपये प्रति 10 ग्राम
- चांदी 999 178100 रुपये प्रति किलोग्राम
ये भी जानें कि क्यों बढ़ रहे हैं सोना–चांदी के (15 October Gold Silver rate) भाव
- अंतराष्ट्रीय एनालिसिसकों का मानना है कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव के कारण सुरक्षित निवेश की मांग में वृद्धि हुई।
- व्यापारियों ने सर्राफा कीमतों में तेज वृद्धि का श्रेय त्योहारी और शादी-ब्याह के मौसम से पहले आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की निरंतर मांग और साथ ही मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में आई कमजोरी को भी दिया, जो 12 पैसे गिरकर 88.80 के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया।
- त्योहारी सीजन में डिमांड बढ़ी : दिवाली-धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इसलिए सोना–चांदी की डिमांड बढ़ने के कारण भी वृद्धि का कारण माना जा रहा है।
- केंद्रीय बैंकों की खरीदारी : दुनिया के बड़े बैंक डॉलर पर निर्भरता कम करना चाहते हैं। इसलिए वे अपने खजाने में सोने का हिस्सा लगातार बढ़ाते जा रहे हैं। यह भी एक बड़ा कारण माना जा रहा है।
इस साल सोना और चांदी के रेट कितने बढ़े, डिटेल (15 October Gold Silver rate) से देखें
साल 2025 में सोना और चांदी की कीमतों में काफी उछाल देखने को मिला। 1 जनवरी 2025 को सोना की कीमत 76 हजार 162 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। अब यह 1 लाख 26 हजार 152 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। चांदी का रेट 1 जनवरी 2025 को 86 हजार 17 रुपए था, जो आज 1 लाख 78 हजार रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है। गोल्डमेन की एक रिपोर्ट की मानें तो इस साल के अंत तक सोने के रेट 1 लाख 55 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकते हैं।
15 October Gold Silver rate : सोना खरीद रहे हैं तो ये 2 बातें जरूर रखें ध्यान
- सोना हमेशा सर्टिफाइड ही खरीदें। इस पर ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हो। हॉलमार्किंग से ही पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।
- जिस दिन भी सोना खरीदने जा रहे हो, उस दिन की कीमत जरूर चेक करें। इसके लिए इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट समेत दूसरी वेबसाइट से क्रॉस चेक करें। वजन सही से करवाएं।













