11 December 2025 Gold Silver Price : देश में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। हालांकि कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उछाल हो रहा है और यह अपने उच्चतर स्तर के नजदीक जा पहुंची हैं। आज यानि 12 दिसंबर 2025 को देश भर में सोने की कीमतें कुछ घटी हैं लेकिन चांदी दो लाख रुपए प्रति किलोग्राम के आंकड़े के नजदीक जा पहुंची है। सोना-चांदी (Sona Chandi k bhav) क्या रहे, जानिए।
देश की प्रसिद्ध वेबसाइट इंडियन बुलेटिन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 11 दिसंबर यानि आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 27 हजार 790 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। हालांकि कल की अपेक्षा 200 रुपए भाव कम हुआ है लेकिन ज्यादा असर (Gold Silver Price) देखने को नहीं मिला है। वहीं चांदी का भाव 1 लाख 99 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
एक दिन पहले ही चांदी का भाव 1 लाख 78 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास चल रहा था लेकिन एक ही दिन में इतनी बड़ी छलांग लगाकर चांदी 2 लाख के आंकड़े को छूने जा रहा है। यह चांदी (Silver Price) का अब तक का सबसे ज्यादा भाव है।
11 December सोने-चांदी का भाव (Gold Silver Price Today)
- सोना की शुद्धता सुबह के रेट
- सोना 24 कैरेट 127790 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट 127280 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 20 कैरेट 117005 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट 95840 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 14 कैरेट 74760 रुपये प्रति 10 ग्राम
- चांदी 199100 रुपए प्रति किलो
Gold Silver Price : सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता की पहचान करने के लिए हॉल मार्क दिया जाता है। बात करें तो 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, और 23 कैरेट पर 958, तथा 22 कैरेट पर 916, व 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। हालांकि सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं।
24 कैरेट और 22 कैरेट में अंतर
बता दें कि 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध माना जाता है जबकि 22 कैरेट सोने में 91% शुद्धता मानी जाती है। इसमें 9 प्रतिशत दूसरी धातू का मिश्रण होता है, जिससे जेवर तैयार किए जाते हैं। इसमें तांबा, चांदी या जिंक मिला दिया जाता है। ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
Gold Silver Price : सोना-चांदी खरीदते समय ये रखें ध्यान
सोने-चांदी के गहने खरीदते समय कुछ विशेष बातों को जरूर ध्यान रखें। सबसे पहले उसकी क्वॉलिटी चेक करें और ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉल मार्क ही सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।












