1 November Gold Silver Price : देश भर में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। सोने की कीमतों में मामूली वृद्धि हुई है लेकिन चांदी के नखरे बढ़ते जा रहे हैं और एक ही दिन में 3 हजार रुपए तक ऊपर चला गया। आज यानि 1 नवंबर 2025 को क्या रही सोने-चांदी की कीमत, इसके बारे में हम आपको बताते हैं। हालांकि शुक्रवार शाम को ही मार्केट बंद हो गई, जो अब सोमवार को नई कीमतों के साथ खुलेंगी। शनिवार और रविवार को सोने-चांदी की यही कीमत रहेगी, जो शुक्रवार शाम को थी।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत 1,20,770 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी का रेट बढ़कर 1,49,125 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,25,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी घटकर 1,53,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई।
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है(Gold, Silver Rate Today)
शुद्धता -आज के भाव
सोना 24 कैरेट : 120770 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट : 120286 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट : 110625 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट : 90578 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट : 70651 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 : 149125 रुपये प्रति किलोग्राम
1 November Gold Silver Price : क्या कहते हैं एक्सपर्ट
अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि सोने की कीमतों में तेजी (1 November Gold Silver Price) का कारण थोक खरीदारों और आभूषण विक्रेताओं की नई खरीद को माना जा रहा है। HDFC सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सुमिल गांधी ने कहा कि सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोने में तेजी आई, जिसका प्रमुख कारण डॉलर के मुकाबले रुपये में आई कमजोरी रही। गांधी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठक सकारात्मक माहौल में समाप्त होने के बावजूद दोनों बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच दीर्घकालिक प्रतिस्पर्धा को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं। इस अनिश्चितता के चलते सोने में सुरक्षित निवेश की मांग फिर बढ़ गई है।












