1 December Gold Silver Rate : दिसंबर का महीना चढ़ते ही सोने-चांदी की कीमतों में भी चढ़ाव देखने को मिला है। नवंबर माह के शुरुआती दिनों में जो सोने-चांदी के भाव से आज यानि 1 दिसंबर 2025 को इन भावों में 5 से 7 हजार तक का अंतर आ चुका है। वैवाहिक सीजन के चलते सोने-चांदी की कीमतें कम नहीं हो रही। आज यानि 1 दिसंबर को सोने-चांदी की कीमतें, क्या रही, इसके बारे में आपको बता देते हैं। हालांकि इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर पड़ता है।
देश की प्रसिद्ध वेबसाइट इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की बात करें तो इस पर सोमवार सुबह 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 26 हजार 590 रुपए दिखाया गया है। वहीं चांदी की बात करें तो चांदी का भाव भी 1 लाख 64 हजार 359 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। जो भाव दिवाली के आसपास (1 December Gold Silver Rate) चल रहे थे, वही भाव अब चढ़ते जा रहे हैं।
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है (Aak ka Sona Chandi ka Bhav)
सोना-चांदी की शुद्धता सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट 126591 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 126084 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 115957 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 94943 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 74056 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 164359 रुपये प्रति किलोग्राम
1 December Gold Silver Rate : दिल्ली सर्राफा बाजार में क्या हैं सोने-चांदी के भाव
दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत में इजाफा देखने को मिला है। आज यानि सोमवार को 10 ग्राम सोने 1 लाख 30 हजार 160 रुपए का हो गया है। चांदी की कीमत भी बढ़कर 1 लाख 72 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं। इसमें सभी तरह का टैक्स शामिल है। MCX पर 10 ग्राम सोना 1 लाख 26 हजार 100 रुपए 24 कैरेट तथा चांदी 1 लाख 63 हजार 650 रुपए प्रति किलोग्राम दर्शाया जा रहा है।














