UIDAI का बड़ा अपडेट : 1 नवंबर से बदले आधार से जुड़े ये 3 बड़े नियम! जाने यहां पूरी जानकारी

1 नवंबर 2025 से आधार कार्ड से जुड़ी कई अहम नियम पूरी तरह बदलने जा रहे हैं। अब न तो लंबी लाइनों में लगने की आवश्यकता होगी और न ही बार-बार आधार सेवा केंद्र के चक्कर लगाने पड़ेंगे।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड से जुड़े नियमों में बड़ा चेंज किया हैं, जिससे अब आधार अपडेट करना पहले से कहीं आसान, तेज और सुरक्षित हो जाएगा। आइए इन परिवर्तित के बारे में जानें।

पहले नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर में कोई भी सुधार कराने के लिए आपको आधार सेवा केंद्र जाना पड़ता था। मगर अब 1 नवंबर से यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन लागू हो गई है।

UIDAI ने नया सिस्टम तैयार किया है, जिसमें आपकी दी गई सूचनाएं अपने आप सरकारी डाटाबेस से वेरिफाई हो जाएगी, जैसे PAN कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या राशन कार्ड के तहत।

– नाम, पता या मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए शुल्क: 75 रुपये – फिंगरप्रिंट, आइरिस या फोटो अपडेट: 125 रुपये – 5 से 7 वर्ष और 15 से 17 साल के बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट फ्री

– ऑनलाइन डॉक्युमेंट अपडेट 14 जून 2026 तक मुफ्त, इसके बाद केंद्र पर 75 रुपये शुल्क लगेगा – आधार रीप्रिंट करवाने पर 40 रुपये – होम एनरोलमेंट सर्विस: पहले व्यक्ति के लिए 700 रुपये, उसी पते पर हर एक्स्ट्रा व्यक्ति के लिए 350 रुपये

UIDAI ने यह भी क्लियर किया है कि हर पैन कार्ड धारक को 31 दिसंबर 2025 तक अपने पैन को आधार से लिंक करना आवश्यक है।

यदि आपने यह नहीं किया, तो 1 जनवरी 2026 से आपका पैन इनएक्टिव हो जाएगा। इससे न तो आप टैक्स रिटर्न फाइल कर पाएंगे और न ही किसी लेनदेन में पैन का इस्तेमाल कर सकेंगे।

अब बैंक या वित्तीय संस्थानों में KYC कराना बेहद सरल हो गया है। आप तीन तरीकों से KYC पूरा कर सकेंगे- Aadhaar OTP सत्यापन से, वीडियो KYC से या फेस-टू-फेस सत्यापन। इससे KYC प्रक्रिया पूरी तरह पेपरलेस और टाइम बचाने वाली हो जाएगी।