गूगल मैप में आया ये नया फीचर, अब नहीं खाएगा फोन की बैटरी

जो फोन यूजर गूगल मैप का प्रयोग करते हैं, उनकी यह शिकायत रहती है कि मोबाइल फोन पर गूगल मैप लगाकर चलते हैं तो बैटरी बहुत अधिक कंज्यूम होती है। 

गूगल ने यूजर की इस परेशानी का अब समाधान कर दिया है। जी हां, मोबाइल फोन में गूगल मैप इस्तेमाल करते हुए अब फोन ज्यादा बैटरी नहीं खाएगा। 

Google ने मैप में अब पावर सेविंग मोड का विकल्प दे दिया है। इस फीचर के आने के बाद गूगल मैप यूज करते समय नेविगेशन के दौरान अब बैटरी लंबी दौड़ेगी। 

इससे बिना बैटरी को अधिक कंज्यूम किए ही आसानी से घंटों मैप नेविगेशन लगा कर रख सकते हैं। इसका अधकि लाभ उन यूजर्स को होगा, जो यात्राओं पर रहते हैं या पहली बार किसी बड़े शहर में जा रहे हैं। 

गूगल मैप का पावर सेविंग मोड ऑन करने के बाद गूगल मैप्स में लो-पावर मैप दिखाई देगा। यह मैप लॉक स्क्रीन पर भी दिखाई देगा। इसमें केवल अगला टर्न और लोकेशन पर पहुंचने का अनुमानित समय दिखाई देगा।

जबकि मैप के इंटरफेस से मैप लेबलिंग और अन्य बटन हट जाएंगे। कंपनी का कहना है कि इस फीचर के बाद फोन की बैटरी कंज्यूमिंग घट जाएगी और नेविगेशन भी आसान होगा। 

गूगल ने बताया कि गूगल मैप के अंदर यह फीचर बाई डिफॉल्ट तो बंद रहेगा। यूजर को यह फीचर ऑन करना पड़ेगा। इसके लिए फोन के पावर बटन को प्रेस करना होगा, जिसके बाद फीचर को ऑन करने का ऑप्शन आ जाएगा और यह ऑन हो जाएगा। बंद करने के लिए इसे दोबारा से प्रेस करना होगा। 

गूगल मैप के अंदर पावर सेविंग मोड का स्पोर्ट सिस्टम सबसे पहले Google Pixel 10 Series में देखने को मिल सकता है। इसके बाद धीरे-धीरे दूसरे नए फोन में भी इसे अपग्रेड किया जाएगा।