साल 2025  मे ये कार बिकने में रही नंबर 1, क्रेटा और नेक्सॉन समेत सारे पिछड़े

अब आप सोच रहे होंगे कि वो कौन सी कार है, जिसकी सबसे ज्यादा बिक्री हुई तो टॉप 10 लिस्ट में पहले स्थान पर मारुति सुजुकी डिजायर रही। यह कॉम्पैक्ट सेडान पूरे साल खूब बिकी और कई महीने टॉप सेलिंग कार भी रही। 

डिजायर की कुल 2.14 लाख यूनिट बिकी। इसके बाद टॉप 5 में हुंडई क्रेटा, टाटा नेक्सॉन, मारुति वैगनआर और मारुति अर्टिगा जैसी हैचबैक, एसयूवी और एमपीवी रही। साल 2024 की टॉप सेलिंग कार टाटा पंच साल 2025 की टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में आखिरी नंबर पर रही। 

बीते साल, यानी 2025 में मारुति सुजुकी की कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही और इसे 2.14 लाख ग्राहकों ने खरीदा। डिजायर पूरे साल खूब बिकी और कई महीने टॉप सेलिंग पोजिशन पर रही। साल 2024 में टाटा पंच सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी। 

भारतीय बाजार में हुंडई क्रेटा की बादशाहत को आप इस बात से समझ सकते हैं कि यह पिछले साल, यानी 2025 में भी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही और इसे 2.01 लाख लोगों ने खरीदा। हालांकि, क्रेटा टॉप सेलिंग कारों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर रही।

बीते साल 2025 में टाटा मोटर्स की सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सॉन तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही और इसे 2 लाख से ज्यादा ग्राहकों ने खरीदा। साल के आखिरी कुछ महीनों में टाटा नेक्सॉन की रेकॉर्डतोड़ बिक्री हुई। 

मारुति सुजुकी की सदाबहार फैमिली कार वैगनआर बीते साल 2025 में चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही और इसे 1.94 लाख ग्राहकों ने खरीदा। सीएनजी में बंपर माइलेज मिलने की वजह से लोग इसे खूब खरीदते हैं।

मारुति सुजुकी की कॉम्पैक्ट 7 सीटर कार अर्टिगा की बीते साल 2025 में बंपर बिक्री हुई और 12 महीनों में इस एमपीवी की कुल 1.92 लाख यूनिट बिकी। अपनी किफायती कीमत और अच्छे फीचर्स की वजह से मारुति अर्टिगा लोगों को खूब पसंद आती है।

बीते साल 2025 में छठी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार मारुति सुजुकी स्विफ्ट रही। इस प्रीमियम हैचबैक की कुल मिलाकर 1.89 लाख यूनिट बिकी। मारुति स्विफ्ट अपने अच्छे लुक और फीचर्स के साथ ही बंपर माइलेज के लिए जानी जाती है। 

मारुति सुजुकी की पॉपुलर क्रॉसओवर एसयूवी फ्रॉन्क्स की बीते साल 2025 में कुल मिलाकर 1.80 लाख यूनिट बिकी। मारुति फ्रॉन्क्स पावरफुल लुक और फीचर्स के साथ ही पेट्रोल और सीएनजी पावरट्रेन विकल्पों में है। 

बीते साल 2025 में महिंद्रा एंड महिंद्रा की स्कॉर्पियो सीरीज (स्कॉर्पियो-एन और स्कॉर्पियो क्लासिक) एसयूवी की कुल मिलाकर 1.77 लाख यूनिट बिकी और इस संख्या की वजह से यह टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में 8वें पायदान पर रही। 

मारुति सुजुकी की सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा की बीते साल कुल 12 महीनों में 1.75 लाख यूनिट बिकी और यह टॉप 10 लिस्ट में 9वें स्थान पर रही। 

साल 2024 की टॉप सेलिंग कार टाटा पंच साल 2025 में टॉप 10 लिस्ट में तो रही, लेकिन आखिरी पायदान पर। टाटा पंच की कुल मिलाकर 1.73 लाख यूनिट बिकी और यह सालाना तौर पर बड़ी गिरावट दिखाती है। आगामी 13 जनवरी 2025 को पंच फेसलिफ्ट आ रही है। 

Other Stories

ब्रेकिंग न्यूज : जींद में किसान नेत्री सिक्किम पर केस दर्ज, इनेलो की महिला विंग जिला अध्यक्ष ने दी शिकायत

 हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सरपंचों की फिर बढ़ाई मुश्किलें, जानिए यहां पूरी जानकारी