सफलता की कहानीः एक छोटे से दुकानदार के बेटे ने पहले ही प्रयास में हासिल की CA इंटर में 7वीं रैंक

जयपुर के सामान्य परिवार से आने वाले प्रियांशु अग्रवाल ने अपनी मेहनत-लगन, अनुशासन और फोकस के दम पर ICAI इंटर परीक्षा 2025 में AIR 7 प्राप्त की।

उन्होंने मित्तल कॉमर्स क्लासेज से कोचिंग ली और पहले ही प्रयास में शानदार 482 अंक हासिल किए।

सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने निरंतर मेहनत की, सोशल मीडिया से दूरी बनाई और हर दिन 8–10 घंटे पढ़ाई की

दरअसल बता दें कि, प्रियांशु अब सिविल सेवा की तैयारी कर IAS बनने का सपना देखते हैं।

प्रियांशु के पिता की एक छोटी सी किरयाना की दुकान है, जिससे वो अपने बच्चों की पढ़ाई करा पा रहे है और परिवार की आय चला रहे है।